कांग्रेस के शासन में सिंगरेणी कोयला खदान सर्वनाश की ओर : कोप्पुला ईश्वर

हैदराबाद, तेलंगाना बोग्गु गनी कार्मिका संघम (टीबीजीकेएस) के मानद अध्यक्ष व पूर्व मंत्री कोप्पुला ईश्वर ने चिंता जताते हुए कहा कि तेलंगाना तथा सिंगरेणी कोयला खदान से मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को कोई प्रेम नहीं है बल्कि जब से कांग्रेस सत्ता में आई है सिंगरेणी में कांग्रेस नेताओं का आधिपत्य बढ़ चुका है।

भारास मुख्यालय तेलंगाना भवन में मीडिया को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री कोप्पुला ईश्वर ने कहा कि दरअसल सिंगरेणी को बचाने की इच्छा कांग्रेस सरकार की नहीं है। उन्होंने कहा कि जब केंद्र और राज्य की सत्ता में कांग्रेस थी तब भी सिंगरेणी के लिए कुछ नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि बैय्यारम स्टील फैक्ट्री लाने का वादा किया था वह भी कांग्रेस ने पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 के दौरान कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद से निजीकरण की नीति अपनानी शुरू कर दी गई जिसके चलते 1,400 कोयले के ब्लॉकों का निजीकरण करने का निर्णय लिया गया था।

यह भी पढ़ें… मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इंजीनियर्स दिवस की शुभकामनाएँ दीं

सिंगरेणी कोयला ब्लॉकों के निजीकरण पर विरोध

कोप्पुला ईश्वर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कार्पोरेट संस्थाओं को बचाने के उद्देश्य से ही कोयले के ब्लॉकों का निजीकरण किया था । उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव सरकार ने तेलंगाना के कोयला ब्लॉक सिंगरेणी कोयला खदान को मिले इसके लिए भरसक प्रयास किए थे जबकि केंद्र की सत्ता पर भाजपा के काबिज होने के बाद 4 कोयला ब्लॉकों का निजीकरण किया परंतु केसीआर व टीबीजीकेएस ने 4 ब्लॉकों के निजीकरण होने से बचाने के प्रयास किए थे।

कोप्पुला ईश्वर ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) व कांग्रेस पर तेलंगाना के प्रति बदले की भावना पालने का आरोप लगाया और कहा कि सिंगरेणी का सर्वनाश होने की परिस्थितियां पैदा हो चुकी हैं। उन्होंने कांग्रेस सरकार से सिंगरेणी को बचाने की मांग की और कहा कि सिंगरेणी में मेडीकल बोर्ड की स्थापना की जाए 4 कोयला ब्लॉकों को सिंगरेणी को ही दिलाने के प्रयास किए जाएं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button