निजामपेट में एसएलजी बनाएगा 800 बिस्तरों का आधुनिक अस्पताल

हैदराबाद, एसएलजी हॉस्पिटल्स और अजिंक्य डीवाई पाटिल हेल्थकेयर ने निज़ामपेट में अत्याधुनिक तथा 800 बिस्तरों वाले मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल को संयुक्त रूप से संचालित करने हेतु एक रणनीतिक समझौता किया गया है। 

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस साझेदारी का उद्देश्य तेलंगाना तथा आंध्र प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा वितरण में बदलाव लाने के साझा दृष्टिकोण के साथ चिकित्सा देखभाल के उच्चतम मानकों के साथ किफायती उपचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करना है। साथ ही यह सहयोग एसएलजी हॉस्पिटल्स की विश्वसनीय नैदानिक विशेषज्ञता और बुनियादी ढाँचे को अजिंक्य डीवाई पाटिल हेल्थकेयर की नवाचार-संचालित विशेषज्ञता से जोड़ेगा।

जानकारी देते हुए बताया गया कि निज़ामपेट में निर्मित होने वाला 800 बिस्तरों वाला मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल गंभीर और आपातकालीन देखभाल, हृदय विज्ञान और विकिरण ऑन्कोलॉजी आदि पर विशेष ध्यान देगा। जिससे  क्षेत्र की तत्काल स्वास्थ्य सेवा आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकेगा और मौजूदा अस्पतालों पर रोगियों का भार भी कम होगा। इस सुविधा का विकास चरणों में किया जाएगा, और प्रत्येक चरण के चालू होने पर उन्नत स्वास्थ्य सेवाएँ क्रमिक रूप से शुरू की जाएँगी।

एसएलजी हॉस्पिटल्स के अध्यक्ष दंडू शिव राम राजू ने कहा कि यह साझेदारी समुदाय तक किफायती, विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवा पहुँचाने की दिशा में एक कदम है। उन्होंने  कहा कि हमारा मिशन  सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा सुलभ कराना है। अजिंक्य डीवाई पाटिल हेल्थकेयर के अध्यक्ष डॉ. अजिंक्य पाटिल ने कहा कि यह साझेदारी दोनों संस्थानों को अपनी पहुँच बढ़ाने, समग्र स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने और स्वास्थ्य सेवा वितरण में नए मानक स्थापित करने में सक्षम बनाएगी। साथ ही पारदर्शी और सस्ती सेवाओं के माध्यम से चिकित्सा समानता और रोगी के विश्वास को भी बढ़ावा देगी।

अजिंक्य डीवाई पाटिल के डॉ. इंद्रजीत चक्रवर्ती इसे भविष्यय की बडी परियोजना बताते हुए कहा कि दोनों संगठनों के बीच यह साझेदारी मज़बूत क्लिनिकल आधारभूत संरचना और  स्वास्थ्य देखरेख में नवाचार व उत्कृष्टता लाने में सहयोगी सिद्ध होगी। इस करार के लिए यूके स्थित ऑप्टिमस इन्वेंस्टमेंट्स के प्रबंध निदेशक अभय आहूजा और हर्ष अधोलिया परामर्श सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button