श्री पादरू प्रवासी जैन संघ, हैदराबाद का स्नेह मिलन समारोह संपन्न
हैदराबाद, श्री पादरू प्रवासी जैन संघ, हैदराबाद का 23वाँ स्नेह मिलन समारोह कारवान स्थित प्राचीन दादावाड़ी जैन मंदिर में भव्यता से आयोजित किया गया।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 23वें स्नेह मिलन समारोह के अंतर्गत निर्माणाधीन गोशामहल जैन मंदिर के समीप से दादावाड़ी जाने के लिए सभी के लिए बसों की व्यवस्था की गई। तत्पश्चात मनभावन जारो (स्वादिष्ट नाश्ता) की व्यवस्था की गई। दादावाड़ी में सभी सदस्यों द्वारा पूजा की गई। जीमण (शाही-भोजन) के पश्चात स्नेह मिलन समारोह महिला मंडल द्वारा प्रस्तुत गीतिका एवं नमस्कार महामंत्र के साथ आरंभ हुआ।
अवसर पर संघ के अध्यक्ष जसराज बाफना ने सभी का स्वागत करते हुए आगामी वर्ष 2027 में संस्था के 25वाँ स्नेह मिलन में सभी को सहयोग प्रदान करने एवं युवाओं को सक्रिय रूप से भाग लेकर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने का आग्रह किया। मंच का संचालन दिनेश बालड ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ व गणमान्य सदस्यों ने विचार रखे। अवसर पर कार्यक्रम के संपूर्ण लाभार्थी घीसूलाल मुल्तानमल गोलेच्छा परिवार का बहुमान किया गया।
पादरू जैन समाज ने शिक्षा और तपस्वियों का किया सम्मान
तत्पश्चात पादरू शिक्षा प्रोत्साहन पदक पुरस्कार और तपस्वियों का बहुमान किया गया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण छोटे बच्चों के लिए खेल रहे। विभिन्न उपहार के साथ समारोह में पधारने वाले महानुभावों के लिए लक्की ड्रॉ द्वारा तीन भाग्यशाली महानुभावों को आकर्षक उपहार दिये गये।
अवसर पर वरिष्ठ सदस्य मूलचंद बाफना, बाबूलाल बालड, खिमराज बाफना, रामलाल ढेलड़िया, प्रवीण ढेलड़िया, पूर्व पदाधिकारी प्रकाश संकलेचा, प्रवीण संकलेचा, अशोक कवाड़, अशोक कवाड़, कांतिलाल ढेलड़िया, लूणचंद गोलेच्छा, श्री पादरू प्रवासी जैन संघ, हैदराबाद के अध्यक्ष जसराज बाफणा, उपाध्यक्ष किशोर कटारिया संघवी, महामंत्री सी.ए. उत्तम गोलेच्छा, कोषाध्यक्ष अशोक संकलेचा, कार्यकारिणी सदस्य पारसमल मरड़िया, मेघराज गोलेच्छा, कांतिलाल संकलेचा, ललित बालड़, मीठालाल बाफना, गौतमचंद गोलेच्छा, पारसमल मरड़िया, कांतिलाल संकलेचा, मेघराज गोलेच्छा, ललित कुमार बालड़, पादरू जैन युवा संगठन के उपाध्यक्ष मुकेश बालड़, मंत्री प्रवीण ढेलड़िया, विमल संकलेचा, अमित संकलेचा, रमेश ढेलड़िया, सहयोगी मंडल, पादरू जैन युवा संगठन, हैदराबाद, श्री पादरू प्रवासी जैन महिला और बालिका मंडल, हैदराबाद ने सहयोग प्रदान किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



