स्नेह सुगंध लेडीज क्लब द्वारा आयोजित साउंड हीलिंग थेरेपी कार्यशाला

हैदराबाद, स्नेह सुगंध लेडीज क्लब द्वारा साउंड हीलिंग थेरेपी कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रभा दुग्गड़ ने बताया कि क्लब के प्रति माह किए जाने वाले कार्यक्रमों के अंतर्गत साउंड हीलिंग थेरेपी कार्यशाला का आयोजन किया गया।

टूलिप ग्रुप की नीता पटेल, इन्दु गादिया, सतवंती अग्रवाल, राजरानी अग्रवाल, रंजना अग्रवाल और श्यामा बागड़ी की उपस्थित में सोमाजीगुड़ा स्थित गुलाब एंड घी में साउंड हीलिंग थेरेपी कार्यशाला साउंड हीलिंग ट्रेनर सरला भूतोड़िया द्वारा की की गई।

यह भी पढ़ें… बिहार समाज सेवा संघ हैदराबाद की नई कार्यकारिणी गठित

अध्यक्ष संगीता सिंघवी ने सभी का स्वागत किया। मंत्री रेणु बंसल ने पिछले माह की रिपोर्ट पढ़ी। सतवंती सरायवाला ने थॉट ऑ़फ द डे एवं सरला का परिचय पढ़ा। सरला भूतोड़िया ने साउंड थेरेपी विषय पर विस्तृत जानकारी देते हुए 45 मिनट तक साउंड हीलिंग थेरेपी का प्रयोग करवाया। टूलिप ग्रुप ने स्मृति चिह्न के साथ सरला भूतोड़िया का सम्मान किया। मंत्री रेणु बंसल ने आभार जताया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button