दक्षिण अफ्रीका की टीम कोलकाता पहुंची, बावुमा टीम से जुड़े

कोलकाता, विश्व टेस्ट चैंपियन दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत के खिलाफ शुक्रवार से ईडन गार्डंस में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए यहां पहुंच गई है। बेंगलुरु में भारत ए के खिलाफ मैच खेलने के बाद कप्तान तेम्बा बावुमा भी टीम से जुड़ गए हैं। दक्षिण अफ्रीका की टीम का पहला बैच रविवार को यहां पहुंच गया था जिसमें मुख्य कोच शुकरी कोनराड, तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा और मार्को यानसन तथा पाकिस्तान में सीमित ओवरों की श्रृंखला में खेलने वाले खिलाड़ी शामिल थे।

दक्षिण अफ्रीका टीम के स्थानीय मैनेजर ने पीटीआई को बताया कि बावुमा एक अन्य खिलाड़ी और कुछ अधिकारियों के साथ आज सुबह बेंगलुरु से यहां पहुंचे। मुख्य कोच सहित टीम के अधिकतर सदस्य रविवार को ही पहुंच गए थे। संभावना है कि दोनों टीम मंगलवार से अभ्यास शुरू करेंगी। बावुमा पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पाकिस्तान में दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में नहीं खेल पाए थे। उन्होंने मैच अभ्यास के लिए भारत ए के खिलाफ दूसरे अनधिकृत टेस्ट मैच में हिस्सा लिया था।

भारत और दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट श्रृंखला : कप्तानों की शानदार वापसी

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान बावुमा पहली पारी में शून्य पर आउट हो गए थे, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने 101 गेंदों में 59 रन की पारी खेली, जिससे उनकी टीम रविवार को समाप्त हुए इस मैच में जीत हासिल करने में सफल रही थी। मध्यक्रम के बल्लेबाज जुबैर हमजा भी बेंगलुरु में दोनों मैच खेलने के बाद यहां मुख्य टीम में शामिल हो गए।

Ad

जहां तक ​​भारतीय टीम की बात है तो आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला से लौटने वाला दल रविवार को देर रात यहां पहुंच गया। इनमें मुख्य कोच गौतम गंभीर, कप्तान शुभमन गिल, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल शामिल हैं। बाकी खिलाड़ियों के अलग-अलग बैच में यहां पहुंचने की संभावना है।

यह भी पढ़े : गांगुली को किसी हाल आईसीसी अध्यक्ष बनते देखना चाहती हैं ममता

भारत ने 2025-27 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अभियान की शुरुआत गिल के नेतृत्व में की। भारत ने उनकी कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की श्रृंखला 2-2 से ड्रॉ की थी। इसके बाद भारतीय टीम ने घरेलू श्रृंखला में वेस्टइंडीज़ का 2-0 से सफाया किया। यह भारत की इस वर्ष की अंतिम टेस्ट श्रृंखला होगी। इसके बाद अगले वर्ष जून में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच तक भारत को लाल गेंद से कोई भी मैच नहीं खेलना है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button