बेटिंग ऐप, ऑनलाइन रम्मी और गेमिंग ऐप की जाँच हेतु विशेष जांच दल- रेवंत रेड्डी

तेलंगाना में ऑनलाइन बेटिंग ऐप पर रोक हेतु सरकार का सख्त कदम

हैदराबाद, राज्य सरकार ने ऑनलाइन बेटिंग ऐप, रम्मी और गेमिंग ऐप के खिलाफ महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए इनकी जांच हेतु विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन करने और इस प्रकार के मामलों में सजा के प्रावधान को बढ़ाने के लिए कानून में संशोधन लाने के लिए विधेयक लाने की घोषणा की।

इसके संदर्भ में आज राज्य विधानसभा में बजट अनुदान मांग पत्रों पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने घोषणा की। विधानसभा में आज बजट मांग अनुदान पत्रों पर चर्चा के भाजपा के विधायक डॉ. पालवाइ हरीश कुमार ने बेटिंग ऐप व ऑनलाइन गेमिंग ऐप आदि का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका निर्वाचन क्षेत्र कागजनगर इसका कैपिटल बन गया है और पिछले 15 माह के दौरान ऑनलाइन गेमिंग बेटिंग ऐप के कारण 24 युवाओं ने आत्महत्या कर ली।

बेटिंग ऐप पर सजा बढ़ाने के लिए नया विधेयक लाएगी सरकार

इस पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि तेलंगाना सरकार ने वर्ष 2021 के दौरान बेटिंग ऐप व ऑनलाइन गेमिंग ऐप आदि पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन संबंधित कानून को सही तरह से अमल में न लाने के कारण हाल ही राज्य में कुछ घटनाएं प्रकाश में आई है। इन घटनाओं के संबंध में कांग्रेस सरकार ने कठोर कार्रवाई करते हुए बेट्टिंग ऐप को प्रमोट करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की है। ऑनलाइन बेटिंग ऐप, रम्मी, गेमिंग ऐप पर प्रतिबंध लगाने के लिए जांच हेतु स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) का गठन करने का सरकार ने निर्णय लिया है। इनका प्रचार करने वाले के खिलाफ भी मामले दर्ज कर कठिन कार्रवाई की जा रही है। इनके संचालकों और इनसे लाभ उठाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए ही एसआईटी का गठन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए सरकार को हर प्रकार के अधिकार चाहिए और इस प्रकार के मामलों में सजा के प्रावधान को बढ़ाने की भी आवश्यकता है, क्योंकि कठोर सजा मिलने पर ही इन्हें रोका जा सकता है। कार्रवाई सख्त न करने पर इनके फिर से उभरने का खतरा रहता है। इसलिए सजा के प्रावधान को बढ़ाने के लिए विधानसभा के अगले सत्र में विधेयक लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें सड़क हादसे में छात्रा की मौत, युवक घायल

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button