अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत स्पोर्ट्स ईवेंट 14 सितंबर को
हैदराबाद, अग्रवाल समाज मानसरोवर सिकंदराबाद शाखा द्वारा बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन आगामी 14 सितंबर को यूस़ुफगुड़ा स्टेडियम में किया जाएगा। यहाँ शाखा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शाखा की समाज के कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रतियोगिता की तैयारियों पर चर्चा की गयी। प्रतियोगिता में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर नाम पंजीकरण करने का निर्णय लिया गया।
प्रतियोगिता के लिए मनीष दरोलिया, राजेश सराफ, अविरल बंसल से संपर्क किया जा सकता है। चेस और कैरम प्रतियोगिता 21 सितंबर को सुबह 10 बजे से पैराडाइज स्थित अग्रवाल समाज बैंक्वेट हॉल में आयोजित की जाएगी। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर रजिस्ट्रेशन के लिए हितेश अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल, सौरव अग्रवाल से संपर्क किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें… सीरवी समाज ने भव्य रूप से मनाया भादवा सुदी दूज महोत्सव
समाज उपाध्यक्ष एवं अग्रसेन जयंती के प्रधान संयोजक रूपेश अग्रवाल ने सभी से प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा लेने का अनुरोध किया। सभा में अग्रसेन जयंती के प्रधान संयोजक रूपेश अग्रवाल, राहुल जैन, मुकेश अग्रवाल, मनीष दरोलिया, निर्मल अग्रवाल, रोहित जैन उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



