फिर थिएटर में ‘छावा’ बन दहाड़ेंगे विक्की कौशल
बॉलीवुड में इस दौर के सुपरस्टार्स की लिस्ट में एक और नाम एड हो चुका है और वो है ऐक्टर विक्की कौशल का। विक्की एक बेहतरीन कलाकार हैं और अक्सर अपनी फिल्मों के लिए चर्चा में रहते हैं। ऐक्टर ने बीते सालों में न सिर्फ कमर्शियल बल्कि बेहतरीन ड्रामा फिल्मों में भी काम किया और अपनी दमदार अदाकारी से एक अलग जगह हासिल की। विक्की के पास आज वो सबकुछ है, जिसके लिए उन्होंने इतने सालों से मेहनत की है।
विक्की की फिल्म छावा ने लोगों को वो एक्सपीरियंस दिया, जिसे भुला पाना इतना आसान काम नहीं है। ऐक्टर ने फिल्म में जिस तरह की ऐक्टिंग की उसे बिना किसी दूसरे ख्याल के उनके आज तक के सबसे शानदार किरदारों में से एक के तौर पर देखा जा सकता है। अब खबर आ रही है कि ऐक्टर एक बार फिर से छावा के डायरेक्टर के साथ काम कर सकते हैं।
विक्की छावा और लक्ष्मण उतेकर की शाहू महाराज की फिल्म पर चर्चा शुरू
बताया जा रहा है कि विक्की छावा के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर के साथ दोबारा काम करने का सोच रहे हैं। दोनों में बात भी हुई है और एक कहानी पर काम भी चल रहा है। खबरों की मानें तो लक्ष्मण की ये कहानी छावा संभाजी महाराज के बेटे शाहू महाराज की कहानी दिखाएगी, जिसके किरदार के लिए लक्ष्मण विक्की पर भरोसा जता रहे हैं।
यह भी पढ़े : अद्भुत है रणबीर कपूर की रामायण पार्ट 1 का टीजर
विक्की भी लक्ष्मण के साथ दोबारा काम करना चाहते हैं और फिलहाल फिल्म पर बात की जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि ये फिल्म साल 2027 या फिर 2028 के शुरुआती वक्त में फ्लोर्स पर जा सकती है। आपको बता दें कि विक्की फिलहाल संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर की शूटिंग कर रहे हैं। इसके बाद वो मच अवेटिड फिल्म महावतार नरसिम्हा पर काम करेंगे। माना जा रहा है कि इसके बाद वो इस फिल्म पर काम कर सकते हैं। वहीं लक्ष्मण इस वक्त ऐक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म ऐथा पर काम कर रहे हैं। ऐसे में दोनों जैसे ही अपने-अपने प्रॉजेक्ट से फ्री होंगे, तब इस फिल्म पर काम कर सकते हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






