पत्नी के चरित्र पर संदेह कर बेरहमी से मौत के घाट उतारा
हैदराबाद, निजामाबाद के आर्मूर में पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए शकी व्यक्ति ने पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोधन में रहने वाले एम. गंगाधर का 11 साल पहले अंजलि से विवाह हुआ था। शादी के बाद दंपति को 2 बेटियां भी हुई, घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए कुछ साल पहले गंगाधर खाड़ी देश चला गया था। इसी क्रम में, उसकी पत्नी बच्चों की शिक्षा का हवाला देकर आर्मूर शिफ्ट हो गई थी। इसके बाद से ही गंगाधर पत्नी के चरित्र पर संदेह कर रहा था। इसी बीच, कुछ महीनों पहले अंजलि ने कोर्ट में तलाक का मामला दर्ज कराया।
चरित्र संदेह में पत्नी की हत्या इस बारे में सूचना मिलने के बाद से ही विवाहेत्तर संबंधों की वजह से अंजलि द्वारा तलाक की अर्जी दाखिल करने का शक हो गया था। इसी दौरान, वह सोमवार को अपने घर लौटा और अंजलि से झगड़ा करने लगा। इसी दौरान उसने अपनी दोनों बेटियों के सामने ही चाकू से वारकर अंजलि की हत्या कर दी। अंजलि की चीख पुकार की आवाज सुनने के बाद पड़ोसियों ने गंगाधर का पीछा कर उसे पकड़ते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस गंगाधर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए आगे की तफ्तीश कर रही है।
यह भी पढ़ें– ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद 200 उड़ानें रद्द
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



