एसयूवी ने दो वाहनें को टक्कर मारी, 3 मरे
सोमावरम, आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा जिले में शनिवार को एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) ने एक दोपहिया वाहन और एक रिक्शा को टक्कर मार दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में तीन लोगें की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक (एसपी) बिंदु माधव गरिकापति ने बताया कि यह हादसा किर्लमपुडी मंडल के सोमावरम गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर हुआ।
गरिकापति ने बताया कि यह दुर्घटना आज सुबह लगभग साढ़े सात बजे एनएच 16 पर हुई। जोगा राव नामक एक व्यक्ति कार से विशाखापट्टनम से जग्गमपेट जा रहा था। कार चलाते समय उसे झपकी आ गई और उसने एक मोटरसाइकिल और एक रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी।
यह भी पढ़े : हैदराबाद : डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी कार, बाल-बाल बचे 8
गरिकापति के अनुसार, राव वैजाग में एक पारिवारिक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद अपने परिवार के साथ वापस लौट रहे थे। तभी उन्हें झपकी आ गई और उनकी कार दो वाहनें से टकरा गई। इस दुर्घटना में दो लोगें की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हालांकि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। पुलिस ने राव को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





