वरंगल में बनेगा टी-हब जैसा इन्क्यूबेशन सेंटर : श्रीधर बाबू

हैदराबाद, आईटी व उद्योग मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने बताया कि सरकार टी-हब मॉडल के स्तर पर वरंगल और नलगोंडा में इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित करने की योजना पर कार्य कर रही है। इसके जरिए ज़िलाभर में उद्यमशीलता और नवाचार को बढ़ावा दिया जाएगा। श्रीधर बाबू काकतीया विश्वविद्यालय फार्मा एलमुनी असोसिएशन के गोल्डन जुबली समारोह का नामपल्ली प्रदर्शन प्रांगण में उद्घाटन करने के बाद संबोधित कर रहे थे।

श्रीधर बाबू ने कहा कि सरकार तेलंगाना को इन्नोवेशन हब और फार्मेसी ऑफ परपस के रूप में उभारने का प्रयास कर रही है, जहाँ विज्ञान और मानवता मिलन होकर एक उद्देश्य पूर्ण, सामाजिक और लाभकारी नवाचार हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से शीघ्र ही इन्क्यूबेशन सेंटर की स्थापना के लिए काकतीया विश्वविद्यालय और महात्मा गांधी विश्वविद्यालय से एमओयू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब विज्ञान संवेदना से भर जाता है, तो विज्ञान का हर आविष्कार सामाजिक स्तर पर श्रेष्ठ बनकर उभरता है।

18 माह में लाइफ साइंस सेक्टर में आया 54,000 करोड़ रुपये के निवेश

श्रीधर बाबू ने कहा कि तेलंगाना सरकार 360 डिग्री लाइफ साइसेंस इको सिस्टम भवन का भी निर्माण करने जा रही है, जहाँ औषधि संबंधी शोध कार्य किए जा सके। उन्होंने बताया कि 18 माह की समयावधि में तेलंगाना ने लाइफ साइंस सेक्टर में 54 हजार करोड़ रुपये के निवेश को आकर्षित किया है। इसके तहत वैश्विक कंपनियाँ जैसे एली लिली ने अपनी इकाई स्थापित करने के लिए तेलंगाना की ओर कदम बढ़ाया है।

यह भी पढ़े: स्थानीय चुनाव जीतने समन्वय से काम करें नेता : श्रीधर बाबू

श्रीधर बाबू ने कहा कि तेलंगाना की प्रगति के चलते ही निवेशकों में विश्वास की भावना बढ़ रही है, क्योंकि तेलंगाना सरकार प्रगतिशील नीतियों को अमल में लाते हुए नए रोजगार युवाओं को उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि मशीन शरीर में रोगों की पहचान डॉक्टर की तुलना में शीघ्र करती है, लेकिन ऐसी कोई तकनीकी नहीं है, जो मानव हृदय की करुण भावना को जान सके। इस टिप्पणी के साथ उन्होंने अप्रवासी भारतीय पेशेवर लोगों को अपनी विशेषज्ञता और अनुभव देश के विकास के लिए साझा करने की अपील की।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button