भानुभक्त से मातृभाषा प्रेम की प्रेरणा लें: नेपाल राष्ट्रपति पौडेल

काठमांडू, नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने कहा कि अपनी मातृभाषा के प्रचार-प्रसार में लगे सभी लोगों को आदि कवि भानुभक्त आचार्य से प्रेरणा लेनी चाहिए, जिन्होंने 150 साल से भी पहले रामायण का नेपाली में अनुवाद किया था।

पौडेल रविवार को भानुभक्त आचार्य की 212वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। भानुभक्त आचार्य ने लगभग 170 साल पहले रामायण का नेपाली में अनुवाद किया था जिससे पूरे देश में इस भाषा को लोकप्रिय बनाने में मदद मिली।

राष्ट्रपति पौडेल ने कहा, ‘‘हर भाषा के रचनाकारों को, जो अपनी मातृभाषा के प्रचार-प्रसार में लगे हैं, उन्हें भानुभक्त से प्रेरणा लेकर अपनी-अपनी मातृभाषा में साहित्य सृजन करना चाहिए और नेपाली समाज को विविध भाषाओं और साहित्य के एक सुंदर उद्यान के रूप में विकसित करना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भानुभक्त न केवल नेपाली भाषा के कवि थे, बल्कि सभी की मातृभाषा से प्रेम करने वाले कवि भी थे।’’

वर्ष 1814 में जन्मे भानुभक्त ने 1856 के आसपास रामायण का नेपाली भाषा में अनुवाद किया था। नेपाली भाषा के आदि कवि या अग्रणी कवि के रूप में सम्मानित, भानुभक्त का 1868 में निधन हो गया। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button