तलसानी ने जारी किया केसीआर के दीक्षा दिवस कार्यक्रम का पोस्टर

हैदराबाद, तेलंगाना आंदोलन के समय भारत राष्ट्र समिति (भारास) प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव द्वारा 11 दिनों तक किए गए अनशन के स्मरण में शनिवार, 29 नवंबर को राज्यभर में बडे पैमाने पर मनाए जा रहे दीक्षा दिवस पर भारास मुख्यालय तेलंगाना भवन में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

भारास विधायक व पूर्व मंत्री टी. श्रीनिवास यादव ने तेलंगाना भवन में दीक्षा दिवस से संबंधित पोस्टर जारी करने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भारास के कार्याकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री के. तारक रामाराव उपस्थित होंगे। इसके अलावा ग्रेटर हैदराबाद से संबंधित पार्टी के विधायक, विधान परिषद सदस्य, निर्वाचन क्षेत्र प्रभारी, पूर्व कार्पोरेशन चेरयमैन, डिवीजन अध्यक्ष व अन्य प्रमुख पार्टी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित होंगे।

यह भी पढ़ें… जीएचएमसी में 27 यूएलबी का विलय, नई सीमा संरचना पर काम तेज

मंत्री ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान तेलंगाना आंदोलन की प्रमुख घटनाओं व केसीआर के आंदोलनों, दीक्षा दिवस की घटना आदि पर विशेष वीडियो का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने सभी से कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया। अवसर पर विधान परिषद सदस्य सुरभि वाणीदेवी, विधायक मुठा गोपाल, तलसानी साई यादव, एरोल्ला श्रीनिवास गजेला नागेश व अन्य उपस्थित थे ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button