तेलंगाना : छात्र को जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने वाला शिक्षक निलंबित
हैदराबाद, आदिलाबाद जिले के रानादेवनगर स्थित सरकारी स्कूल में एक छात्र को जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के आरोप में शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। छात्र के माता-पिता की शिकायत और छात्र संगठनों के प्रदर्शन के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शिक्षक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
आदिलाबाद जिले के रानादेवनगर स्थित सरकारी स्कूल में छात्र को जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के आरोप में एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहम्मद यूसुफ नामक शिक्षक ने अनुसूचित वर्ग से आने वाले छात्र को डांटते हुए अपमानजनक जातिगत शब्दों का प्रयोग किया।
यह भी पढ़े: उप्र : पराली जलाने के मामले बढ़ने पर नौ लेखपाल निलंबित
बताया जाता है कि छात्र ने शिक्षक से पाठ को दोबारा समझाने का अनुरोध किया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्र के माता-पिता ने तुरंत स्कूल हेडमास्टर से शिकायत की। इसके बाद छात्र संगठनों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन कर शिक्षक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने प्रकरण की जांच रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपी। रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने शिक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



