टीन लेड राहा फॉउंडेशन, आधी शक्ति द्वारा संचालित सेवा समुदाय

टीन-लेड राहा फाउंडेशन की शुरुआत हैदराबाद में बड़े उद्देश्य, लेकिन छोटे समूह के साथ हुई, जो आज विशाल आंदोलन में बदल गया है। इसका उद्देश्य जरूरतमंदों को हर प्रकार का सहयोग प्रदान करते हुए उनके जीवन में सुखद परिवर्तन लाना और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। यह संस्था पाखी अग्रवाल की सोच का परिणाम है।

इस युवती का मानना है कि किसी भी कार्य के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं होती है। यह संस्था सौ प्रतिशत युवतियों द्वारा संचालित है। ऐसा भी कह सकते हैं कि यह महिलाओं का संगठन है, जो लैंगिक समानता, समावेशिता और सामुदायिक सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रही है।

इसमें 13 से 19 साल की युवतियाँ अपना योगदान दे रही हैं, जिससे यह सिद्ध होता है कि कैसे युवतियाँ आवाज़, जगह, विश्वास और ज़िम्मेदारी देने पर सार्थक सामाजिक बदलाव ला सकती हैं। सहानुभूति में पगा और उद्देश्य से प्रेरित, राहा फाउंडेशन शिक्षा, जागरूकता और समुदाय द्वारा संचालित गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करता है। राहा फाउंडेशन के कार्यकर्ता अपने उद्देश्य के लिए पूर्ण रूप से हर समय सक्रिय रहते हैं।

दान, कला और सामुदायिक प्रयासों से बदलाव लाता राहा फाउंडेशन

इसके कार्यकर्ता कोई भी कार्य के लिए सबसे आगे रहते हैं और अपना सक्षम नेतृत्व करते हुए, योजना बनाते हैं और उसे अंतिम चरण तक पहुँचाते हैं। इस संस्था द्वारा प्रति माह प्राइड मंथ का आयोजन किया जाता है, जिसमें अपनी संस्था के उद्देश्य के लिए शहर के धनिकों से सहयोग बनाकर दान अभियान आयोजित किया जाता है। यह समूह हर कदम पर नया सीखने और आगे बढ़कर नेतृत्व करने में विश्वास रखता है। पिछले कुछ वर्षों में राहा ने कई कार्य किए हैं, जिनमें कपड़ा दान अभियान, रेज़िन4रेज़िन आदि।

संस्था द्वारा कला-प्रदर्शनियाँ भी संचालित की जाती है, जिसके माध्यम से प्राप्त धन राशि अनाथालयों व वृद्धाश्रमों में जरूरी सामग्रियों का वितरण किया जाता है। ऐसी संस्थाओं में निवास करने वाले बाल-वृद्ध जनों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए रचनात्मक तथा सामुदायिक कार्पाम भी आयोजित किए जाते हैं। राहा की प्रत्येक पहल इस विश्वास को दर्शाती है कि दयालुता और करूणा के माध्यम से ही समाज में परिवर्तन लाया जा सकता है।

शिक्षा से सेवा तक : राहा फाउंडेशन का बहुआयामी योगदान

अपने प्रयासों में राहा फाउंडेशन ने हाल ही में 900 से अधिक लोगों को आवश्यक चिकित्सा प्रदान की गई है, जिसके अंतर्गत आवश्यक चिकित्सा सामग्री किट का वितरण किया गया। यह किट उन समुदायों में वितरित किए गए, जहाँ बुनियादी स्वास्थ्य संसाधन उपलब्ध नहीं हैं। 2025 में, संगठन ने अनाथालयों में शैक्षिक कार्यशालाओं का आयोजन किया।

इसके अतिरिक्त वॉटर हीटर ड्राइव और एक डॉग शेल्टर फंडरेज़र जैसी पहलों के माध्यम से वंचित समुदायों का भी समर्थन किया, जिसने एक स्थानीय आश्रय को अपनी तत्काल ज़रूरतों को पूरा करने में मदद की। समान विचारधारा वाले संगठनों और ज़मीनी स्तर के भागीदारों के साथ सहयोग के माध्यम से राहा अपनी पहुंच का विस्तार करना जारी रखे हुए है। राहा उन समुदायों व संगठनों से गहराई से जुड़ा है, जिन्हें वह अपनी सेवा प्रदान करता है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button