तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी सभा की बैठक आयोजित

हैदराबाद, तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक महेश्वरी सभा के पदाधिकारियों तथा अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी महासभा के कार्य समिति व कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक महासभा दक्षिणांचल उपसभापति अरुण भांगड़िया की अध्यक्षता में महेश फाउंडेशन के कार्यालय में आयोजित की गयी।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष कैलाश डालिया ने विभिन्न विषयों पर चर्चा कर उपस्तिथ सदस्यों को बताया कि सूरत में महासभा के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक में समाज के 18 भामाशाहों ने प्रतिवर्ष 25 लाख रुपये सहयोग स्वरूप महासभा को विभिन्न क्षेत्रों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार व सामाजिक उत्थान के लिए देने का आश्वासन दिया था।

यह भी पढ़ें… आंध्र प्रदेश में फिर सत्ता में लौटेगी वाईएसआरसीपी: जगन मोहन रेड्डी

विधवा बहनों को सहायता और महेश नवमी कार्यक्रम की योजना

आगामी रक्षाबंधन पर समाज की विधवा बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाकर उन्हें उपहार प्रदान कर हर संभव सहायता के लिए आश्वस्त करना व यदि समाज में वह पुन विवाह करती हैं, तो जाजू ट्रस्ट से 1 लाख रुपये की फिक्स डिपॉजिट सहयोग स्वरूप प्रदान करने की जानकारी दी गई। साथ ही भयंदर में महासभा कार्यसमिति सदस्यों की होने वाली बैठक की जानकारी दी गई। इसके अलावा आगामी महेश नवमी कार्यक्रम रविवार, 1 जून को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।

महासभा के निर्देशानुसार युवा पीढ़ी में विवाह विच्छेद, विवाह करने में देरी तथा पारिवारिक सामंजस्य पर देशव्यापी एक समिति बनायी जायेगी, जिसमें प्रदेश स्तर पर दो संयोजक नियुक्त होंगे। संयोजकों का कार्य युवा पीढ़ी को समय पर विवाह करने के लिए प्रोत्साहित करना, आपसी सामंजस्य बनाना तथा विवाह विच्छेद की स्थिति में समझाइश कर उनके पुन वैवाहिक जीवन को सुचारू ढंग से चलाने का प्रयास करना होगा।

शनिवार, 29 मार्च को अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी महासभा के सभापति संदीप काबरा का नगरागमन पर कार्यसमिति व कार्यकारिणी सदस्य तथा प्रादेशिक सभा के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों के साथ बैठक माहेश्वरी भवन, बेगम बाजार में करने का निर्णय लिया गया।

अवसर पर दक्षिणांचल चुनाव अधिकारी ओम प्रकाश मोदानी, कार्यकारिणी सदस्य नारायणदास बंग, राजेंद्र राठी, राधेश्याम राठी, भगवान पंसारी, राजेश मालपानी, तरुण झँवर, संजय लाहोटी, गोपाल (चिरंजीव) सोमानी, प्रदेश अध्यक्ष कैलाश डालिया, मंत्री कन्हैयालाल राठी, संगठन मंत्री मनोज कुमार सोमानी, प्रचार मंत्री श्यामसुन्दर बियानी, संयुक्त मंत्री भरत जाजू, कार्यालय मंत्री रवि राठी, पवन पलोड व अन्य उपस्तिथ थे। कार्यकारिणी सदस्य नारायणदास बंग ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button