19 को विधानसभा में पेश होगा तेलंगाना वार्षिक बजट
हैदराबाद, तेलंगाना विधानसभा का बजट सत्र आगामी 27 मार्च तक चलने की संभावना है। आज विधानसभा की कार्य मंत्रणा समिति में विधान सभा के कार्यदिनों तथा प्रस्तुत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी।
तेलंगाना विधानसभा बजट सत्र 27 मार्च तक चलने की संभावना
तेलंगाना राज्य विधान सभा अध्यक्ष गड्डम प्रसाद कुमार की अध्यक्षता में विधान सभा भवन में विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का, विधायी कार्य मंत्री श्रीधर बाबू, परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर गौड़, सचेतक बिड़ला इलैया, टी हरीश राव, ए. महेश्वर रेड्डी, अकबरुद्दीन ओवैसी और कुन्नमनेनी संबाशिवा राव शामिल थे। बैठक में तय की गयी रणनीति का विवरण गुरुवार को सदन के पटल पर रखा जाएगा।
17-18 मार्च को आरक्षण मुद्दे पर होगी विस्तृत बहस
सूत्रों के अनुसार, विधानसभा का बजट सत्र 27 मार्च तक चलने की संभावना है। इसमें विशेष रूप से पिछड़ा वर्ग आरक्षण और अनुसूचित जाति वर्गीकरण के मुद्दे पर 17 एवं 18 मार्च को बहस हो सकती है। बजट 19 मार्च को पेश किये जाने की संभावना है और अगले दिनों 21 से 27 मार्च तक बजट तथा विभिन्न मदों पर चर्चा हो सकती है।
यह भी पढ़ें – विकसित राष्ट्र का सपना चुनौतीपूर्ण है, नामुमकिन नहीं
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



