तेलंगाना के राज्यपाल ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

Ad

हैदराबाद , तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने बुधवार को सिकंदराबाद स्थित वाजपेयी पार्क में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम में भाग लिया। इसके बाद उन्होंने लोक भवन में वाजपेयी की जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित की और इस दिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्र के प्रति अमूल्य योगदान को स्मरण किया। उन्होंने वाजपेयी को एक दूरदर्शी राजनेता, प्रभावशाली सांसद और ऐसे नेता के रूप में वर्णित किया, जिन्होंने भारत की लोकतांत्रिक नींव को मजबूत किया और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ किया।

राज्यपाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन और कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा और उनके विचार आज भी सुशासन, लोकतंत्र और राष्ट्रनिर्माण के मार्गदर्शक सिद्धांत हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button