तेलंगाना : लिव-इनपार्टनर की बेरहमी से हत्या
हैदराबाद, निर्मल जिले के भैंसा क्षेत्र में लिव इन पार्टनर ने महिला के चरित्र पर संदेह जताते हुए बेरहमी से हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि भैंसा में रहने वाली अश्विनी (30) का कुछ वर्षों पहले अपने पति से तलाक हुआ था, इसके बाद वह नागेश के संपर्क में आई थी। वे दोनों सहजीवन व्यतीत कर रहे थे, दोनों ने लगभग 5 माह पहले एक चाय स्टॉल शुरू किया था।
पिछले कुछ दिनों से महिला एक अन्य व्यक्ति से बात चीत कर रही थी। इसके बाद से ही नागेश अश्विनी के चरित्र पर संदेह जताते हुए झगड़ा कर रहा था। उसने आज अलस सुबह स्टॉल में जाकर महिला की गला रेत कर हत्या कर दी।
सूत्रों के अनुसार, हत्या करने के बाद नागेश ने स्वयं को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पूछताछ में उसने महिला के सेलफोन पर व्यक्ति के फोन आने के वजह से हत्या करने का खुलासा किया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



