तेलंगाना मंत्री उत्तम रेड्डी के हेलीकॉप्टर ने की इमरजेंसी लैंडिंग
हैदराबाद, तेलंगाना के सिंचाई मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी को ले जा रहे हेलीकॉप्टर को आज खराब मौसम के कारण कोदाड़ में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। मंत्री हैदराबाद से हुजूरनगर निर्वाचन क्षेत्र में विभिन्न लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं का निरीक्षण करने के लिए जा रहे थे।
सूत्रों के अनुसार, मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी को ले जा रहा लेहिकॉप्टर मल्लेचेरुवु के पास उतरने वाला था, लेकिन क्षेत्र में तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश के बाद डायवर्ट कर दिया गया। प्रतिकूल मौसम के कारण एहतियाती उपाय के रूप में कोदाड में आपातकालीन लैंडिंग की गई। सुरक्षित लैंडिंग के बाद मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी ने सड़क मार्ग से हुजूरनगर की अपनी यात्रा जारी रखी।
मंत्री ने बुधवार को हुजूरनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चिंतलापालेम मंडल में अंजनी सीमेंट उद्योग परिसर के सभागार में 1491.64 करोड़ रुपये की लागत से 22,600 एकड़ भूमि की सिंचाई के उद्देश्य बनायी जा रही राजीव गांधी लिफ्ट सिंचाई योजना, मुक्त्याला शाखा लिफ्ट सिंचाई योजना और नक्कागुड़ेम लिफ्ट सिंचाई योजना की प्रगति पर विशेष समीक्षा बैठक की।
बैठक में जिला कलेक्टर तेजस नंदलाल, मार्केट कमेटी अध्यक्ष राधिका अरुण कुमार देशमुख, शासी निकाय के अन्य सदस्य, मंडी और कृषि विभाग के अधिकारी शामिल हुए।
बताया जाता है कि मौसम को ध्यान में रखते हुए हेलीकॉप्टर कोदाड़ में बने हेलीपैड पर उतारा गया। चूँकि यह अचानक लिया गया निर्णय था। वहाँ से जाने के लिए मंत्री को कोई दूसरा वाहन नहीं था, इसलिए मंत्री पुलिस वाहन में ही बैठक स्थल तक पहुंचे। उसके बाद उन्होंने अपनी यात्रा यथावत जारी रखी और फिर उसी हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा हैदराबाद वापस लोटे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



