तेलंगाना की टीम झारखंड के हारी, सबजूनियर हॉकी नेशनल

हैदराबाद, मेजबान तेलंगाना की बालिका हॉकी टीम को झारखंड के हाथों 0-11 से 14वीं हॉकी इंडिया सबजूनियर बालिका नेशनल चैम्पियनशिप के उद्घाटन मैच में हार का सामना करना पड़ा। मध्यप्रदेश की टीम ने ओड़िशा को धूल चटाते हुए शून्य के मुकाबले 33 गोल दागकर दिन का एकतरफा मैच खेला। मध्य-प्रदेश की सल्लू पख्रंबन 8, नौशीन 6, बाबा केशर 5, कृष्णा शर्मा 3, कनकपाल 3, सुजाता जयन्त, परमार रौनक 2, रूबी राठौड़, स्नेहा, गुंजर कौर ने 1-1 गोल दागे।

आज यहाँ सिकंदराबाद स्थित आरआरसी हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में तेलंगाना हॉकी एवं तेलंगाना खेल प्राधिकरण तथा हॉकी इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के उद्घाटन दिन मेजबान टीम तेलंगाना को मजबूत झारखंड की टीम से हार का सामना करना पड़ा। मैच के शुरुआत से ही झारखंड की लड़कियों ने उम्दा तालमेल के साथ में सुंदर पास देकर समय-समय पर आसानी से गोल दागे। झारखंड की टीम ने पहले तीन क्वार्टरों में अपना दबदबा बरकरार रखते हुए आसानी से गोल दागे। आखरी क्वार्टर में तो झारखंड की लड़कियों ने मैच में और तेजी लाते हुए लगातार 5 गोल दागे। झारखंड की जमुना कुमारी आज के मैच की स्टार खिलाड़ी बनी। जमुना ने 5 गोल दागे। इसके अलावा कुमारी श्रुति ने 2 तथा संगा सुगंध, शुक्रमणि, अनुप्रिया सोरेंग एवं हेमरोम लियोनी ने 1-1 गोल दागकर अपनी टीम को बड़ी जीत तिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हालाँकि पहले 10 मिनट के खेल में तेलंगाना की खिलाड़ियों ने डिफेंस की काफी कोशिश की, लेकिन झारखंड की संगा सुगंध ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर झारखंड को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके पश्चात झारखंड ने वापस मुड़कर नहीं देखा और मै 11-0 से एकतरफ जीत दर्ज की। एक अन्य मैच में ओड़िशा ने तमिलनाडु को बिना किसी दिक्कत के 9-0 से मात दी। पूल-एफ के मैच में दिल्ली ने कर्नाटक को 2-1 हराया, उत्तर प्रदेश ने राजस्थान को 11-0 से, महाराष्ट्र ने असम को 2-1 से हराया।

Exit mobile version