तेलंगाना वीवर्स सर्विस सेंटर को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलेगा

हैदराबाद, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार ने तेलंगाना राज्य वीवर्स सर्विस सेंटर को वर्ष 2024-25 के लिए उत्पाद और डिज़ाइन विकास श्रेणी में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया है। यह पुरस्कार 7 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 11वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह में प्रदान किया जाएगा, जहां केंद्र के निदेशक अरुण कुमार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मान प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें: ओसाका एक्सपो : भारतीय रेल की धूम, वंदे भारत ने जीता जापानियों का दिल

तेलंगाना को यह मान्यता देश भर के 38 वीवर्स सर्विस सेंटर्स और निदेशालयों द्वारा की गई गतिविधियों के व्यापक मूल्यांकन के बाद मिली है। तेलंगाना केंद्र को हथकरघा क्षेत्र में उत्पाद नवाचार और डिज़ाइन विकास में उत्कृष्ट पहलों और उपलब्धियों के लिए चुना गया है।

इस राष्ट्रीय मान्यता पर खुशी व्यक्त करते हुए निदेशक अरुण कुमार ने तेलंगाना के हथकरघा उत्पादों की गुणवत्ता, डिज़ाइन और बाज़ार पहुंच को बढ़ाने के प्रति केंद्र की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button