मोदी सरकार 3.0 में तेलंगाना की अहम भूमिका : किशन

हैदराबाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मोदी 3.0 सरकार में तेलंगाना की अहम भूमिका होने की जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर देश व राज्य की जनता को नववर्ष 2025 की शुभकामनाएं देते हुए वर्ष 2024 से भाजपा की मीठी यादें जुड़ी होने की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आम चुनावों में भाजपा के 8 सांसद चुनाव जीते, तेलंगाना की जनता के समर्थन से मोदी 3.0 सरकार को काफी बल मिला। उन्होंने आम चुनावों में भाजपा को राज्य से 77,43,947 वोट मिलने पर भी खुशी जताते हुए वर्ष 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश व राज्य के प्रगति के पथ पर चलने का विश्वास जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button