मोदी-फ्रेडरिकसन के बीच टेलीफोनिक संवाद

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन से टेलीफोन पर बातचीत की। इस वार्ता में दोनों नेताओं ने भारत और डेनमार्क के बीच द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ वैश्विक विकास से जुड़े विविध पहलुओं पर चर्चा की।

उन्होंने वर्ष 2020 में शुरू हुई “ग्रीन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप” की स्मृति साझा करते हुए इस बात पर संतोष जताया कि इस साझेदारी के माध्यम से दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय संवाद और सहयोग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री फ्रेडरिकसन ने विशेष रूप से भारत में डेनमार्क के निवेश को लेकर अनुकूल वातावरण बनने और ग्रीन ट्रांज़िशन में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। इस बातचीत के दौरान क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने जलवायु परिवर्तन, सतत विकास, नवाचार, और स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और अधिक मजबूत करने की इच्छा व्यक्त की।

Ad

प्रधानमंत्री मोदी ने इस वर्ष के अंत में नॉर्वे में आयोजित होने वाले तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन का उल्लेख करते हुए कहा कि वह इस अवसर पर प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन से मुलाकात को लेकर उत्साहित हैं। यह बातचीत भारत और डेनमार्क के बीच लगातार प्रगाढ़ होते रिश्तों का प्रमाण है, जो साझा मूल्यों और हितों पर आधारित हैं।( PIB)

यह भी पढ़ें– –प्रधानमंत्री का अंबेडकर के आदर्शों के प्रति प्रतिबद्धता का आह्वान

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button