टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने गवर्नर्स मैंशन में मनाई दिवाली

नई दिल्ली, टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने गवर्नर्स मेंशन में  समारोह का आयोजन किया, इस आयोजन के जरिए हर साल भारतीय-अमेरिकी समुदाय रौशनी के इस त्योहार को मनाने के लिए एक साथ आता है, रविवार के इस समारोह में ह्यूस्टन, डी.सी. में भारत के महावाणिज्य दूत मंजूनाथ, भारतीय-अमेरिकी समुदाय के प्रमुख सदस्य और निर्वाचित अधिकारी शामिल हुएI

गवर्नर एबॉट एवं प्रथम महिला सेसिलिया एबॉट ने मेहमानों के साथ मिलकर दीप प्रज्वलित किया, जो अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक हैI इस मौके पर शुभकामनायें देते हुए, गवर्नर ने राज्य की प्रगति, नवाचार और विविधता में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के योगदान की प्रशंसा कीI

महावाणिज्य दूत ने गर्वनर एबॉट का किया धन्यवाद

महावाणिज्य दूत मंजूनाथ ने भारतीय संस्कृति के प्रति उनके निरंतर समर्थन और मान्यता के लिए गवर्नर एबॉट का धन्यवाद किया, उन्होंने कहा कि इस तरह के समारोह भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच समझ को बढ़ावा देते हैं और मित्रता को मज़बूत करते हैंI

Ad

इसके साथ ही महावाणिज्य दूत ने आगे कहा कि गवर्नर मैंशन में दिवाली समारोह टेक्सास में एक वार्षिक परंपरा बन गई है, जो राज्य की समावेशी भावना और विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय-अमेरिकी समुदाय की जीवंत उपस्थिति को प्रदर्शित करती हैI

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गवर्नर एबॉट 2018 से दिवाली समारोह की मेजबानी कर रहे हैंI वह कोरोना काल में 2020 में इसकी मेजबानी नहीं की थी क्योंकि कोविड-19 महामारी के कारण इस कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया थाI(भाषा) 

यह भी पढ़ेंतेलंगाना में नई शराब की दुकानों के लिए लॉटरी शेड्यूल जारी

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button