जैसलमेर में 44वें मरू महोत्सव की धूम, ‘शान-ए-मरुधरा’ ने जीता सबका दिल

जैसलमेर: रेत के समंदर पर जब संस्कृति उतरती है, तब लोकगीतों की तान हवाओं में घुलती है और जब परंपरा आधुनिक मंच पर गर्व के साथ कदम रखती है, तब स्वर्णनगरी जैसलमेर में मरु महोत्सव जन्म लेता है, विश्वविख्यात तीन दिवसीय मरु महोत्सव 2026 का शुक्रवार को भव्य, ऐतिहासिक और भावनात्मक आगाज हुआ, इस मौके पर सुबह भगवान लक्ष्मीनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना और आरती हुई, इसके बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गईI

पहले दिन शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रमों ने दर्शकों का दिल जीत लिया, मंच पर राजस्थानी लोक नृत्य, घूमर, कालबेलिया और लोकगीतों की जीवंत प्रस्तुतियां देखने को मिलीं, कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा और भव्य सजावट के साथ मंच पर अपने कौशल का प्रदर्शन किया, स्टेडियम में उपस्थित दर्शक मंत्रमुग्ध होकर इन प्रस्तुतियों का आनंद ले रहे थे, बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हर कोई राजस्थानी संस्कृति के इन रंगारंग रूपों को देखते हुए तालियों से कार्यक्रमों का उत्साह बढ़ा रहा था, इन प्रस्तुतियों ने महोत्सव को न केवल सांस्कृतिक महत्व दिया, बल्कि पर्यटकों को राजस्थान की समृद्ध और जीवंत विरासत से परिचित करायाI

मरु महोत्सव की सबसे चर्चित प्रतियोगिता मिस मूमल 2026 रही, बीकानेर की 20 वर्षीय छात्रा कुसुम पंवार ने यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया, कुसुम मंच पर 45 तोला सोने की ज्वेलरी, पहनकर आई, इसकी कीमत लगभग 83 लाख रुपए मानी गई, उनके पारंपरिक श्रृंगार और आत्मविश्वास ने निर्णायकों और दर्शकों दोनों का दिल जीत लिया, इस तैयारी में उनके भाई अंकित पंवार ने भी विशेष योगदान दियाI कुसुम की प्रस्तुति सिर्फ सौंदर्य तक सीमित नहीं थी, बल्कि उन्होंने राजस्थानी संस्कृति, परंपरा और आत्मविश्वास का अद्भुत संगम मंच पर पेश कियाI

भरी रैंप वॉक ने उन्हें विजेता बना दिया

जैसलमेर के मनीष पंवार को मिस्टर डेजर्ट 2026 का खिताब मिला. मनीष ने बताया कि उन्होंने दाढ़ी-मूंछों की सुंदरता बनाए रखने के लिए सादा जीवन अपनाया, कई बार भूखे रहे और रोजाना मक्खन से दाढ़ी-मूंछों की मालिश की. उनकी राजस्थानी वेशभूषा, दमदार मूंछें और आत्मविश्वास से भरी रैंप वॉक ने उन्हें विजेता बना दिया. इस प्रतियोगिता में कुल 26 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें जोधपुर से आए 11 वर्षीय दुष्यंत सिंह भी अपनी वेशभूषा और निपुणता से दर्शकों का आकर्षण बनेI

महिलाओं की पारंपरिक गरिमा और आत्मविश्वास को दर्शाने वाली मिसेज जैसलमेर प्रतियोगिता में ‘ताज’ ने खिताब जीता, मरु महोत्सव 2026 में महिलाओं की प्रतिभा और पारंपरिक गरिमा को मंच देने वाली प्रतियोगिता मिसेज़ जैसलमेर का आयोजन भी बड़ी धूमधाम से हुआ, इस प्रतियोगिता में राजस्थान की पारंपरिक वेशभूषा, गहनों और आत्मविश्वास को प्रदर्शित करते हुए महिलाओं ने मंच पर अपने हुनर का जादू बिखेरा, विजेता रही ‘ताज’ ने पारंपरिक लूगड़ी, भारी गहनों और सजीली पोशाक के साथ सिर्फ सौंदर्य ही नहीं, बल्कि संस्कृति और आत्मविश्वास का संदेश भी दियाI

साफा बांधो प्रतियोगिता: साफा बांधो प्रतियोगिता की देसी श्रेणी में शैतान सिंह ने जीत हासिल की, उन्हें एक मिनट में 9 मीटर लंबा साफा बांधने की चुनौती दी गई, विदेशी श्रेणी में हॉलैंड की पुक ने पहला स्थान हासिल किया और यह दिखाया कि राजस्थान की संस्कृति अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराही जा रही है, मूंछ प्रतियोगिता में गोपाल सिंह विजेता बने, उनकी घुमावदार, सजीली मूंछों और पारंपरिक अंदाज ने प्रतियोगिता को खास बना दिया,

इसके अलावा पारंपरिक खान-पान से जुड़ी प्रतियोगिता में जैसलमेर के 33 वर्षीय राजेंद्र सिंह ने महज दो मिनट में आधा किलो घोटुवा लड्डू खाकर सबको हैरान कर दिया. बच्चों की मूमल–महेन्द्र प्रतियोगिता में इमानुअल मिशन स्कूल की टीम विजेता रही, विदेशी दर्शक विशेषकर साफा बांधो प्रतियोगिता और लोक नृत्य प्रस्तुतियों से बेहद प्रभावित नजर आए, हॉलैंड की प्रतिभागी पुक ने महारत और निपुणता के साथ प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कियाI

जैसलमेर मरु महोत्सव 2026 के पहले दिन पूरे शहर में उत्सव का माहौल देखने को मिला, पर्यटन विभाग के अधिकारी कमलेश्वर सिंह ने बताया कि शोभायात्रा, मूमल-महेन्द्र प्रतियोगिता, मिस मूमल और मिस्टर डेजर्ट प्रतियोगिता सहित सभी प्रतियोगिताओं ने दर्शकों का मन मोह लिया और स्टेडियम में उपस्थित हर व्यक्ति उत्साह से भरा नजर आयाI (भाषा) 

यह भी पढ़ेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ के आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button