अपने वंशजों के कर्म पर दृष्टि बनाए रखते हैं पितर

धर्म-ज्ञान

पितरों की नाराजगी का अर्थ गहरे आध्यात्मिक और कर्मिक सिद्धांत से जुड़ा हुआ विषय है। हिन्दू धर्म में माना जाता है कि मफत्यु के बाद भी पूर्वजों की आत्मा सूक्ष्म रूप में अस्तित्व में रहती है और अपने वंशजों के जीवन, कर्म और आचरण पर दृष्टि बनाए रखती है। जब इन आत्माओं की कुछ आशाएं अधूरी रह जाती हैं, उन्हें श्रद्धा या कर्म से संतुष्टि नहीं मिलती या उनका स्मरण, तर्पण और श्राद्ध विधिपूर्वक नहीं किया जाता, तो वे नाराज हो सकती हैं। यही स्थिति पितरों की नाराजगी कहलाती है। यहाँ प्रस्तुत हैं, कुछ ऐसे संकेत जिनसे मान संकेत हैं कि पितर नाराज हैं।

  • यदि आपके पितर नाराज हों तो वंश की वफद्धि नहीं होती है, उस परिवार के सदस्य संतानहीन होते हैं, इस वजह से उस परिवार की अगली पीढ़ी खत्म हो जाती है। कई बार पितफ-दोष के कारण विवाह में भी बाधा आती है या दांपत्य जीवन कष्टकारी हो जाता है।
  • यदि घर के आंगन में पीपल का पौधा उग जाता है तो इसे अशुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितरों की नाराजगी के कारण घर में पीपल का पौधा उगता है।
  • घर में हमेशा अशांति बनी रहती है, परिवार के सदस्यों के बीच छोटी-छोटी बातों पर वाद-विवाद या झगड़े की स्थिति बनी रहती है तो यह पितरों की नाराजगी का संकेत होता है।
  • घर का कोई न कोई सदस्य अचानक दुर्घटना का शिकार हो रहा हो या फिर किसी रोग से पीड़ित हो रहा हो तो इसे भी पितरों की नाराजगी का संकेत माना जाता है।

पितरों की नाराजगी के ये संकेत बताते हैं—अब ज़रूरी है तर्पण और श्राद्ध

  • यदि आपके कार्यों में लगातार बाधाएं आती हैं, जो भी काम शुरु करते हैं, वह बीच में ही अटक जाता है, किसी भी कार्य में सफलता नहीं मिलती है तो यह भी पितरों की नाराजगी का कारण माना जाता है।
  • पितरों की नाराजगी के कारण आपको अचानक से धन-हानि हो सकती है, व्यापार में लगातार घाटा हो सकता है, आर्थिक संकट में फंसे रहना भी नाराज पितरों का संकेत माना जाता है।
  • घर के मांगलिक कार्यों जैसे- विवाह, उनपयन संस्कार आदि में पितरों की पूजा न करने, उनका तिरस्कार करने से भी वे नाराज हो जाते हैं। इन संकेतों की मदद से पितर बताना चाहते हैं कि उनके वंश के लोग उन्हें तफप्त करें, उनके लिए तर्पण, पिंडदान, श्राद्ध, पंचबलि कर्म आदि करें, जिससे वे तफप्त हों और उनको मुक्ति मिल सके।

यह भी पढ़ें: सती अनुसुइया की तर्क शक्ति

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button