कारवान दादावाड़ी में मनायी गयी फिजियोथेरेपी सेंटर की वर्षगाँठ

हैदराबाद, श्री जैन सेवा संघ महिला विभाग, रामकोट द्वारा कारवान दादावाड़ी प्रांगण में जैन सेवाश्रम (वृद्धाश्रम) का विगत 32 वर्षों से संचालन किया जा रहा है। सेवाश्रमवासियों के लिए संचालित फिजियोथेरेपी सेंटर की दूसरी वर्षगाँठ मनाई गई।
आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में सीमा शील कुमार जैन (अध्यक्ष) एवं रेमा जैन (मंत्री) ने बताया कि बुजुर्ग सदैव स्वस्थ रहें, इस बात को ध्याम में रहते हुए सेंटर की स्थापना की गई।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए फिजियो संयोजिका अल्का चौधरी ने महिला विभाग की अध्यक्ष सीमा शील कुमार जैन, चेयरपर्सन व सेवाश्रम संयोजिका जैनरत्न मीना मुथा, परामर्शदाता अरुणा शाह, कार्यकारिणी सदस्य सुमित्रा सेठ (फिजियो सहसंयोजिका), प्रतिभा बाकलीवाल (सहकोषाध्यक्ष), सोनाली शाह, हंसा सावड़िया, सीमा मेहता को मंचासीन कराया। सीमा शील कुमार जैन ने स्वागत भाषण में सभी बुजुर्गों से अनुरोध किया कि प्रतिदिन फिजियो सेंटर से दी जा रही सेवाओं का अवश्य लाभ उठाएँ। उन्होंने सेंटर की वर्षगाँठ पर शुभकामनाएँ व्यक्त कीं। अरुणा शाह ने नवकार मंत्र व गीत की प्रस्तुति दी। मीना मुथा ने संक्षिप्त में सेंटर के इतिहास को बताया। अल्का चौधरी ने कहा कि बुजुर्गों को यहाँ विभिन्न प्रकार की सेवाएँ प्रदान की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें… आईआईटी हैदराबाद में आईआईएम की 79वीं तकनीकी बैठक में रिकॉर्ड भागीदारी

जादू, नृत्य और नाटिका से बुजुर्गों ने मनाया आनंदमय उत्सव

जादूकर संजीव और सचिन ने बुजुर्गों, कार्यकारिणी सदस्यों को हँसाते हुए नृत्य करवाया। किशोरी राठी ने जादू के गेम सत्र का संचालन किया। फिजियो डॉ. शिरिषा के नेतृत्व में बुजुर्गों ने नृत्य किया। अल्का चौधरी, सुमित्रा सेठ, प्रतिभा बाकलीवाल ने अभिनय और संदेश से परिपूर्ण नाटिका प्रस्तुत की। सभी ने नाटिका को सराहा। वर्षा जैन ने फिल्मी गीत के धुन पर नृत्य किया। अवसर पर दानदाता विपुला जितेंद्र टेलर दंपत्ति (यू.एस.ए.) की उपस्थिति रही।

दिलीप, श्रीधर, सुनील, रामकृष्णा, अरुणा बाई, राधा बाई व अन्य सेवाश्रमवासियों ने कार्यक्रम की व्यवस्था में सहयाग प्रदान किया। विपुला टेलर दंपत्ति, ज्योति हेमंत (पुणे) ने फिजियो सेंटर व सेवाश्रम की सराहना करते हुए कार्य की उन्नति के लिए शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम समापन पर अल्पाहार की व्यवस्था की गई। सुमित्रा सेठ ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version