राजगढ़ नागरिक परिषद की वार्षिक आम सभा एवं दीपावली मिलन का आयोजन उत्सवपूर्ण रहा

हैदराबाद, राजगढ़ नागरिक परिषद हैदराबाद की वार्षिक साधारण सभा एवं दीपावली मिलन समारोह हिमायत नगर स्थित होटल वेज व्यंजन में आयोजित किया गया। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत सदस्यों द्वारा भगवान गणेश की पूजा-आरती के साथ की गई। इसके पश्चात परिषद के अध्यक्ष एम.आर. सुरेखा ने सभी का स्वागत किया। जनार्दन सुरेखा ने कार्यक्रम का संचालन किया। समारोह में उपस्थित पूर्व अध्यक्षों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।










पूर्व अध्यक्षों ने संस्था की गतिविधियों की सराहना करते हुए जुड़ाव बनाए रखने की बात कही। महिला मंडल की सदस्या सुषमा शर्मा, पिंकी शर्मा, तुलसी पांड्या, दिशा जैन के संचालन में बच्चों के लिए मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। परिषद द्वारा प्रतिभाशाली बच्चों को उनकी विशेष योग्यता के लिए सम्मानित व पुरस्कृत किया गया।

यह भी पढ़ें… कटपीस क्लॉथ मर्चेंट असोसिएशन ने दिवाली मिलन से बढ़ाया आपसी एकजुटता
वार्षिक आम सभा में सर्वसम्मति से परिषद के वर्तमान अध्यक्ष एम.आर. सुरेखा एवं उनकी पूरी कार्यकारिणी टीम का कार्यकाल दीपावली-2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया। मंत्री आशिष जैन ने संस्था की गतिविधियों एवं वित्तीय जानकारी दी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।




