विद्यार्थियों को दिये जाने वाले किट की गुणवत्ता को लेकर सीएम ने दिए निर्देश

हैदराबाद मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों को यह आदेश दिया कि सरकारी पाठशाला के विद्यार्थियों को 22 अलग-अलग चीजों के साथ दिये जाने वाले किट की गुणवत्ता को लेकर किसी प्रकार का समझौता न करें। उन्होंने अपने आवास पर अधिकारियों के साथ बैठक कर सरकारी पाठशाला व छात्रावासों के विद्यार्थियों को दी जाने वाली चीजों की खरीददारी प्रक्रिया को लेकर चर्चा की। उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि ग्रीष्म अवकाश समाप्त होने के बाद पाठशालाओं के पुन आरंभ होने के समय तक विद्यार्थियों को किट मिल जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निधियों की कोई कमी नहीं है और किसी भी हाल में गुणवत्ता से समझौता न किया जाए। उन्होंने विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म सहित कुल 22 चीजों के साथ किट देने के लिए योजनाएँ तैयार करने का आदेश दिया। इस किट में स्कूल बेल्ट, टाई, शूज, स्कूल बैग, नोटबुक्स आदि शामिल हैं। उन्होंने सरकारी पाठशालाओं व आवासीय विद्यालयों से संबंधित लंबित बिलों की पूरी जानकारी देने का आदेश भी दिया। बैठक में सरकारी सलाहकार सुदर्शन रेड्डी, सीएम के सलाहकार नरेंदर रेड्डी, विशेष मुख्य सचिव सब्यसाची घोष, सीएम के सचिव श्रीनिवासुलू व संबंधित उच्च अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें… सरकारी कर्मचारियों का महँगाई भत्ता बढ़ा

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button