सदन में कांग्रेस और भाजपा की मिलीभगत सार्वजनिक : विवेकानंद गौड़

हैदराबाद, भारास विधायक व सचेतक के.पी. विवेकानंद गौड़ ने सत्तारूढ़ कांग्रेस व भाजपा पर विधानसभा में मिलीभगत कर बीआरएस पर हमला करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दोनों दलों के सदन में आचरण से भाजपा और कांग्रेस के बीच मिलीभगत सार्वजनिक हो चुकी है।

विधानसभा परिसर स्थित मीडिया प्वाइंट पर विवेकानंद गौड़ ने कहा कि विधानसभा में कांग्रेस और बीजेपी की मित्रता सार्वजनिक हो चुकी है, क्योंकि कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना को लेकर भाजपा कांग्रेस के सुर में सुर मिलाकर कांग्रेस की ही भाषा बोल रही है। उन्होंने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि काग्रेस हटाओ देश बचाओ, तो दूसरी ओर तेलंगाना में बीजेपी कहती है तेलंगाना को बर्बाद करो और कांग्रेस को बचाओ।

भाजपा और कांग्रेस की मिलीभगत पर विवेकानंद गौड़ ने उठाए सवाल

दरअसल भाजपा दिल्ली में कांग्रेस के साथ कुश्ती और तेलंगाना में दोस्ती निभा रही है। उन्होंने भाजपा को सुझाव देते हुए कहा कि कांग्रेस का साथ देकर विपक्षी बीआरएस की आलोचना करने के बजाए बीजेपी का कांग्रेस में विलय कर दें, तो बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव शासन के समय कालेश्वरम परियोजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने सभी प्रकार की अनुमतियाँ दीं, लेकिन सदन में कालेश्वरम पर कांग्रेस का साथ देकर केंद्र सरकार को गलत ठहरा रही है।

यह भी पढ़ें… विधायक सत्यम को धमकी देने वाले अखिलेश रेड्डी पर दर्ज मामले को खारिज करने से इंकार

विवेकानंद गौड़ ने उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का पर अहंकार का प्रदर्शन करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बीआरएस की महिला विधायक सबीता इंद्रा रेड्डी को सदन में क्या मुँह लेकर आई हैं कहकर उप मुख्यमंत्री ने महिला विधायक का अपमान किया है, जिसका बीआरएस विरोध करती है।

विवेकानंद गौड़ ने भारास विधायक के. तारक रामाराव के प्रति उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का द्वारा की गई टिप्पणी पर भी आपत्ति जताते हुए तुरंत टिप्पणी को वापस लेने की माँग की। उन्होंने कहा कि केटीआर ने सदन में 30 प्रतिशत कमीशन की जो बात कही थी, वह कांग्रेस विधायक जो कह रहे हैं, उससे सदन को अवगत कराने का प्रयास था।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button