‘म्हारी नखराली गणगौर’ कार्यक्रम में बिखरे संस्कृति के रंग

हैदराबाद, श्री विप्र सेवा संघ, हैदराबाद-तेलंगाना के तत्वावधान में महिला प्रकोष्ठ, हैदराबाद (तेलंगाना) द्वारा सुल्तान बाजार स्थित यंग मैन इम्प्रूवमेंट हॉल में गणगौर महोत्सव म्हारी नखराली गणगौर-2026 कार्यक्रम विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच उत्साह के साथ आयोजित किया गया।

म्हारी नखराली गणगौर कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

आयोजित म्हारी नखराली गणगौर-2026 में गौरा ईसर की पूजा के पश्चात आयोजन कार्यक्रम में महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक नृत्य व गणगौर के गीत प्रस्तुत किये। अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया। इस दौरान झाला वारणा किया गया। सभी ने अंत में भोजन ग्रहण किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिन्दु शर्मा, कुंतल गौड़, विशेष अतिथि के रूप में डॉ. स्नेहलता शर्मा, इंदिरा देवी शर्मा उपस्थित थीं। इस दौरान वयोवृद्ध महिला मधु शर्मा, शिवलता शर्मा, राजकंवर शर्मा, चमन शर्मा, शोभा शर्मा का सम्मान पदाधिकारियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सभी का स्वागत महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. हेमलता शर्मा, मंत्री विजेता शर्मा, कोषाध्यक्ष संध्या शर्मा, प्रधान संयोजिका ललिता इंदौरिया सहित अन्यों ने किया।

यह भी पढ़ें… ‘गोर ईसर के संग, देखो चारों धाम के रंग’ कार्यक्रम सम्पन्न

अवसर पर संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, महामंत्री नारायणदास शर्मा, कोषाध्यक्ष उमेश शर्मा, मोहनलाल शर्मा, पवन मिश्र, मंत्री विजेता शर्मा, कोषाध्यक्ष संध्या शर्मा, प्रधान संयोजक ललिता इंदौरिया, रेणु कलावटिया, स्नेहा शर्मा, बबिता शर्मा, निशा शर्मा, आशा मिश्रा, अर्चना शर्मा, सपना शर्मा व सदस्यों की उपस्थिति रही।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button