श्री खेमदासजी मठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव कल से
हैदराबाद, श्री खेमदासजी मठ, बेगम बाजार में 19 से 23 जनवरी तक प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मठ में नवनिर्मित पं. गणेश नारायणजी (बावलिया बाबा), महासर माता, अग्रसेनजी महाराज, सिद्ध श्री हरिपुरुषजी महाराज, खेमदासजी महाराज तथा बालकदासजी महाराज के मंदिरों के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन 19 से 23 जनवरी तक आयोजित होगा।
इसमें साँवरचंददेवाचार्यजी महाराज, राजेन्द्रदासजी महाराज, डॉ. मनुदासजी, पं. सुनील कुमार शर्मा का सान्निध्य प्राप्त होगा। सुबह 10.15 बजे आगापुरा जैन मंदिर से कलश एवं निशान यात्रा का आयोजन होगा, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई चूड़ी बाजार स्थित खेमदास मठ पहुँचेगी।

यह भी पढे़: रजिस्ट्रेशनों के लिए स्लॉटबुकिंग सुविधा कल से
प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में बतौर अतिथि भाग लेने के लिए केन्द्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी, पूर्व मंत्री तलसानी श्रीनिवास यादव, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्वाति लाकरा, पूर्व राज्यसभा सदस्य गिरीश संघी, खम्मम के सेशन जज जी. राजगोपाल को आयोजक रामनिवास बंसल, विजय कुमार अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल द्वारा आमंत्रित किया गया। अवसर पर श्री गणेश फाउंडेशन, हैदराबाद के सदस्य शिशिर केड़िया, विकास मोदी, वेणुगोपाल भालोटिया, आशीष निमाणी, कृष्ण कुमार केड़िया, आशीष केड़िया, मनीष शर्मा उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



