श्री आई माताजी बडेर का प्राण प्रतिष्ठा महामहोत्सव आयोजित
हैदराबाद, एल.बी. नगर बंड्लागुड़ा स्थित सीरवी समाज की आस्था का केंद्र श्री आई माताजी मंदिर (वडेर) का सात दिवसीय भव्य प्राण-प्रतिष्ठा महा महोत्सव श्री आई पंथ के धर्मगुरु दीवान श्री माधव सिंहजी के सानिध्य में सीरवी समाज एल.बी. नगर वेल्फेयर असोसिएशन के तत्वावधान में 6 से 12 दिसंबर तक भव्य रूप से आयोजित किया गया।
यहाँ परबत सोलंकी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में अध्यक्ष वेनाराम चोयल व सचिव प्रकाश सेपटा ने संयुक्त रूप से बताया कि श्री आई माताजी मंदिर का सात दिवसीय भव्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित किया गया, जिसमें नारलाई से लाई गयी अखण्ड ज्योत का बधावा, जाजम स्थापना, हवन-यज्ञ, कलश यात्रा, चढ़ावे की बोलियाँ, रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम व जागरण, हवन पूर्णाहुति, माताजी बैल एवं दीवान माधवसिंहजी का बधावा, महा मंगलकारी मूर्ति स्थापना, प्राण-प्रतिष्ठा, पाट, कलश, ध्वजा, ईण्डा चढ़ाना एवं अखण्ड ज्योत स्थापना, पूर्णाहुति एवं धर्मसभा, दीवान माधनसिंहजी के आशीर्वचन का आयोजन हुआ।
भजन-कीर्तन व झांकियों से सजा धार्मिक आयोजन
कार्यक्रम में पधारे अतिथियों, पेपर विज्ञापन के लाभार्थी, बोलियों के लाभार्थी परिवार, मुख्य अतिथि सांसद ईटेला राजेन्दर, पत्रकार परबत सोलंकी एवं बाहर से पधारे समाज बन्धुओं एवं विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों का राजस्थानी परंपरा शॉल, साफा, मोतियों की माला व मोमेन्टो से विशेष सम्मान किया गया। धर्मगुरु श्री दीवान साहब ने भव्य प्राण-प्रतिष्ठा के लिए सीरवी समाज एल.बी. नगर वेल्फेयर असोसिएशन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, महिला मंडल व समाज बन्धुओं को शुभकामनाएँ दीं।
मुख्य अतिथि सांसद ईटेला राजेन्दर ने एक ही छत के नीचे समाज बन्धुओं द्वारा एकत्रित होकर भव्य प्राण-प्रतिष्ठा सम्पन्न कराने पर प्रसन्नता जाहिर की। जागरण में प्रमुख रूप से किशोर मालवीय, भंवर सीरवी, लज्जू चौहान, हेमराज गोयल, हेमलता सियोल, रमेश माली, अनिता जांगिड़, महावीर साँखला ने भजनों की प्रस्तुति एवं मनोज रिया एंड पार्टी ने विभिन्न झांकियों की प्रस्तुत दी। मंच का संचालन शैतानसिंह राजपुरोहित, रमेश मालवीय ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में पधारे समाज बन्धुओं व भक्तों के लिए भोजन-प्रसादी की व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर की गयी।

समाज के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा
कार्यक्रम के सफल आयोजन में समाज अध्यक्ष वेनाराम चोयल, सचिव प्रकाश सेपटा, कोषाध्यक्ष लक्ष्मणराम परिहार, उपाध्यक्ष धन्नाराम देवड़ा, चुन्नीलाल पंवार, छोगाराम गेहलोत, सहसचिव मोहनलाल चोयल, सहकोषाध्यक्ष स्वरूपराम पंवार, सलाहकार जगदीश प्रसाद काग, देवाराम आगलेचा, खंगारराम सेपटा, डायाराम सोलंकी, मनोनीत सदस्य जुगराज सोलंकी, ताराराम पंवार, चेनाराम काग, चम्पालाल आगलेचा, चिमनाराम चोयल, वेनाराम पंवार, ताराराम चोयल, तिलोकराम पंवार, दयाराम परिहार, खेल मंत्री मांगीलाल चोयल, राजाराम मुलैवा, मीडिया प्रभारी खंगाराम मुलैवा, क्षेत्रीय सदस्य कानाराम चोयल, सोहनलाल चोयल, रामलाल परिहार, मनाराम देवड़ा, केनाराम काग, लिकमाराम लचेटा, रामलाल काग, अमराराम मुलैवा, भंवरलाल मुलैवा, लकाराम भायल, शंकरलाल गेहलोत, रमेश वरपा, दुर्गाराम सिन्दड़ा, राजाराम चोयल, दोलाराम काग, अ.भा. सीरवी महासभा सदस्य भगाराम चोयल, हीरालाल लचेटा, नवयुवक मंडल एवं महिला मंडल कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर अध्यक्ष वेनाराम चोयल एवं सचिव प्रकाश सेपटा ने समाज बन्धुओं का आभार प्रकट करते हुए शुभकामनाएँ दीं। आय-व्यय का लेखा-जोखा कोषाध्यक्ष लक्ष्मणराम परिहार एवं प्रचार-प्रसार का कार्य खंगारराम मुलेवा ने संभाला। लाइव टेलिकॉस्ट हरि ओम साउण्ड एवं पी.एम.एल. सीरवी द्वारा किया गया। अध्यक्ष वेनाराम चोयल के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



