द फैमिली मैन 3 ट्रेलर रिलीज़, मनोज बाजपेयी फिर मचाएँगे धूम
`काफी समय से इंतज़ार की जा रही वेब सीरीज़ द फ़ैमिली मैन सीज़न 3 का ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ कर दिया गया है। मुंबई में आयोजित एक ग्रैंड इवेंट के दौरान अमेज़न प्राइम वीडियो ने इस सीज़न का ट्रेलर दर्शकों के सामने पेश किया। इस बार भी मनोज बाजपेयी, श्रीकांत तिवारी के किरदार में नज़र आएंगे।
ट्रेलर की शुरुआत में श्रीकांत तिवारी अपने परिवार को यह बताते दिखाई देते हैं कि वह वास्तव में एक स्पाई एजेंट हैं। इसके बाद उन्हें वॉन्टेड क्रिमिनल घोषित किए जाने और गिरफ्तारी वारंट जारी किए जाने जैसी झलकियां दिखाई देती हैं। श्रीकांत अपने परिवार के साथ मुश्किल परिस्थितियों से निकलने की कोशिश करते हैं, जिसमें उनका साथी जेके एक अहम भूमिका निभाता है।
इस बार कहानी में एक नया मोड़ तब आता है, जब श्रीकांत को पता चलता है कि कोई साज़िश सिर्फ उन्हें फँसाने के लिए रची गई है। इस साज़िश के पीछे निमरत कौर का किरदार मुख्य सूत्रधार के रूप में दिखाई देता है। अब श्रीकांत के सामने यह चुनौती है कि वह कैसे इस गहरे खेल को समझकर इससे बाहर निकलेंगे।
यह भी पढ़े : वेंकटेश के साथ नई फिल्म में नजर आएंगी श्रीनिधि शेट्टी
द फ़ैमिली मैन के पहले दोनों सीज़न को दर्शकों ने अत्यधिक पसंद किया था और इस शो ने ओटिटि पर अलग पहचान बनाई। सीज़न 3 बनाने में करीब तीन साल का समय लगा, जिसकी वजह से फैंस उत्सुकता से इसका इंतज़ार कर रहे थे। शो के निर्देशक राज डीके ने कहा कि इस सीज़न में दर्शकों को और अधिक रोमांच, एक्शन और दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिलेंगे।
सीरीज़ में मनोज बाजपेयी के साथ जायदिप अहलावत, निमरत कौर, प्रियमणि, शारीब हाशमी, ग़ुल पनाग, वेदांत सिन्हा, श्रिया धन्वंतरि सहित कई कलाकार नज़र आएंगे। द फ़ैमिली मैन सीज़न 3 का स्ट्रीमिंग 21 नवंबर से अमेज़न प्राइम वीडियो पर शुरू होगा।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



