कश्मीर : सांबा में पाक ड्रोन अलर्ट, सीमा पर तलाशी तेज

जम्मू, जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तान का एक संदिग्ध ड्रोन देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन को चिलियारी गांव के पास अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारतीय क्षेत्र के ऊपर मंडराते देखा गया और कुछ मिनटों बाद वह पाकिस्तान की ओर लौट गया। अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन की गतिविधि के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने गांव व आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया।

यह भी पढे़: मिस वर्ल्ड कार्यक्रम के दौरान ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध

अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने ड्रोन के जरिये हथियारों या मादक पदार्थों की तस्करी की आशंका के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय सीमा के विभिन्न क्षेत्रों की छानबीन की। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भी पाकिस्तान से आए एक ड्रोन को सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर के रतनपुर गांव में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास भारतीय क्षेत्र के ऊपर कुछ देर के लिए मंडराते हुए देखा गया था। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button