राज्यपाल ने फोटो जर्नलिस्टों को किया सम्मानित
हैदराबाद, तेलंगाना स्टेट फोटो जर्नलिस्ट असोसिएशन (टीएसपीजेए) द्वारा फोटो पत्रकारिता की दिशा में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले फोटो पत्रकारों को पुरस्कृत किया गया। आज बशीरबाग, फतेह मैदान, देशोधारक भवन के सुरावरम प्रताप रेड्डी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने वेलुगु के एम. भास्कर रेड्डी को प्रथम, डेक्कन क्रॉनिकल के पी. सुरेंद्र को द्वितीय, टाइम्स ऑफ इंडिया के ए. थारून को तृतीय सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से सम्मानित किया।
इसी क्रम में डेली हिन्दी मिलाप के वरिष्ठ फोटो पत्रकार टी. किशोर सिंह, साक्षी के पी. मोहन चारी, ईनाडू के आर. राघवेंद्र, तेलंगाना टुडे के सूर्या श्रीधर समेत अन्य फोटो पत्रकारों को फोटो पत्रकारिता की दिशा में निरंतर सराहनीय योगदान के लिए राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया। अवसर पर तेलंगाना टूरिज्म विकास निगम के चेयरमैन पटेल रमेश रेड्डी, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के पूर्व सदस्य देवुलापल्ली अमर, असोसिएशन के अध्यक्ष ए. गंगाधर, महासचिव के.एन. हरि उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें… दक्षिण भारत का समृद्ध इतिहास : राज्यपाल
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



