राज्यपाल ने किया भारत सेवाश्रम संघ के वार्षिक नोटबुक वितरण अभियान का शुभारंभ

हैदराबाद, भारत सेवाश्रम संघ की हैदराबाद शाखा ने राजभवन हाई स्कूल, सोमाजीगुड़ा में आज वार्षिक निशुल्क सामूहिक नोटबुक वितरण अभियान को शुभारंभ किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने अभियान का उद्घाटन किया। राज्यपाल ने भारत सेवाश्रम संघ के सचिव स्वामी मुनिश्वरानंदजी महाराज और स्वामी वेंकटेश्वरानंदजी महाराज के साथ राजभवन हाईस्कूल के छात्रों को 4,000 बड़ी तथा 1,600 छोटी नोटबुक वितरित कीं।

राज्यपाल ने निस्वार्थ सेवा के माध्यम से शिक्षा का समर्थन करने में भारत सेवाश्रम संघ के प्रयासों की सराहना की। राज्यपाल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने और छात्रों के भविष्य को आकार देने में शिक्षकों के समर्पित प्रयासों की प्रशंसा करते हुए स्कूल के उल्लेखनीय शैक्षणिक प्रदर्शन विशेष रूप से 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में प्रभावशाली उत्तीर्ण प्रतिशत की सराहना कर जिले में शीर्ष रैंक हासिल करने के लिए बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि इसी प्रकार निरंतर प्रतिबद्धता के साथ स्कूल आने वाले वर्ष में शत-प्रतिशत उत्तीर्ण परिणाम प्राप्त करेगा।

यह भी पढ़ें… भाग्यनगर काँवड़ सेवा संघ की बैठक आयोजित

राज्यपाल ने प्रधानाध्यापक द्वारा की गई अपील के प्रतिउत्तर में स्कूल के विकास के लिए समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि नवनिर्मित कक्षाओं के लिए फर्नीचर, मिनी इनडोर स्टेडियम-सह-ऑडिटोरियम और आच्छादित मंच सुविधा को विवेकाधीन निधि से उपलब्ध कराया जाएगा। अवसर पर बताया गया कि जारी आउटरीच के हिस्से के रूप में भारत सेवाश्रम संघ तेलंगाना के विभिन्न जिलों में छात्रों को शैक्षिक सामग्री वितरित करना जारी रखेगा। कार्यक्रम में राज्यपाल के प्रधान सचिव एम. दाना किशोर सहित अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button