राज्यपाल ने सैनिक स्मारक पर दी शहीदों को श्रद्धांजलि

Ad

हैदराबाद, तेलंगाना एवं आंध्र प्रदेश उपक्षेत्र (तासा) द्वारा आज 26वें कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए समारोह का आयोजन किया गया। सिकंदराबाद स्थित वीरुला सैनिक स्मारक, आर्मी परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने वीर शहीदों का स्मरण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।

जिष्णु देव वर्मा ने देश की रक्षा में बलिदान देने वाले सैनिकों को नमन करते हुए कहा कि उनकी वीरता और बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा। राष्ट्र के लिए निस्वार्थ भाव से लड़ने वाले वीर सैनिकों की वीरता और बलिदान का मार्मिक स्मरण कराने वाले इस कार्यक्रम में तीनों सेनाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे। अवसर पर राष्ट्र की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों के प्रति गर्व, सम्मान और कृतज्ञता की भावना व्यक्त की गई।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button