जहर पीने वाले पति ने भी दम तोड़ा, दहेज को लेकर चल रहा था विवाद
हैदराबाद, कोत्तागुड़ेम के टेकुलापल्ली में दहेज को लेकर चल रहे विवाद में शादी के महज 6 माह के भीतर ही युवा जोड़ा हमेशा के लिए दुनिया से विदा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, टेकुलापल्ली के बोडा श्रीनू (23) और इस्लावत दीपिका (19) ने अपने परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर 6 माह पहले प्रेम विवाह रचाया था।
पिछले कुछ दिनों से दहेज की मांग को लेकर श्रीनू के परिवार वाले लगातार दीपिका को शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे। गत 20 अप्रैल को श्रीनू के परिजनों व बहनों ने इसी मांग को लेकर दीपिका की पिटाई भी की। उसी दिन शाम के समय श्रीनू ने कोल्ड ड्रिंक में चूहे मारने की दवा घोलकर पत्नी को पिता दिया।
कोत्तागुड़ेम में जहरीली कोल्ड ड्रिंक पीकर पति-पत्नी ने दी जान
दीपिका को चूहे मारने की दवा मिलाने की जानकारी नहीं थी, उसने पति पर विश्वास कर कोल ड्रिंक का सेवन कर लिया। इसके बाद श्रीनू ने भी जहर से भरी कोल ड्रिंक पी ली। वे दोनों कुछ ही देर बाद मूर्छित हो गये और उनके मुंह से झाग निकलने के बाद लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया।
जिला अस्पताल में गत 25 अप्रैल को दीपिका की मौत हो गई, जबकि आज सुबह श्रीनू ने भी दम तोड़ दिया। उधर, दीपिका ने मरने से पहले दिए बयान में अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर सास, ससूर, ननदों द्वारा प्रताड़ित करने की जानकारी दी।
इसके अलावा दीपिका के परिजनों ने भी घटना को लेकर पुलिस से शिकायत की। बताया गया कि मौजूदा समय में दीपिका 3 माह की गर्भवती भी थी। इसी बीच आज श्रीनू ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर आगे की तफ्तीश कर रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



