अशोक नगर जैन श्री संघ का स्नेह मिलन संपन्न

हैदराबाद, अशोक नगर जैन श्री संघ, हैदराबाद का पारिवारिक स्नेह मिलन कार्यक्रम कामेटा ग्रीन रिसॉर्ट, चेवेल्ला में आयोजित किया गया। अवसर पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। आज यहाँ संघ के मंत्री मनोहर लाल डागा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत राकेश कठौतिया द्वारा प्रस्तुत मंगलाचरण से हुई। अध्यक्ष विमल तातेड़ ने सभी का स्वागत किया।

मंत्री सुरेश सिंघवी द्वारा विगत दो वर्षों के कार्यकाल में किए गए कार्यक्रमों का विवरण दिया गया। कोषाध्यक्ष महावीर गांधी द्वारा आय-व्यय का विवरण पेश किया गया, जिसे सभी ने सर्वसम्मति से पारित किया। दिवंगत स्व. ताराचंद चाणोदिया, दिनेश चाणोदिया, संध्या लोढ़ा को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इसके अलावा वर्षीतप आराधना की तपस्या करने वाले रंजीतमल गुंदेचा, मंजू देवी गुंदेचा, संगीता डागा, संतोष देवी गुगलिया, सूरज गांधी, रेखा चाणोदिया, पद्माजी गुंदेचा, सेजल पितलिया, शिल्पा सेहलोत, संगीता सिंघवी, सरिता राठौढ का संघ द्वारा बहुमान किया गया।

अशोक नगर महिला संघ के चेयरमैन सूरज गांधी, अध्यक्ष सरिता राठौड़, मंत्री सुनीता बोहरा एवं कोषाध्यक्ष चेतना कर्णावट का बहुमान किया गया। अवसर पर प्रति रविवार धार्मिक पाठशाला चलाने का निर्णय लिया गया। सभा द्वारा संघ की पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने के पक्षपात नवीन कार्यकारिणी को आमसभा में मनोनीत किया गया।

यह भी पढ़ें… हिन्दी सीखने की कोई आयु नहीं है

Ad

कार्यकारिणी गठन और प्रतियोगिताओं का आयोजन

इसमें संघपती मीठालाल गांधी, चेयरमैन विमल तातेड़, परामर्शदाता अनराज सिंघवी, जुगराज डागा, गोविंद प्रजापत, नवरतनमल सिंघवी, संपतराज लोढ़ा, जवरीलाल पितलिया, विमल पितलिया, निर्मल सिंघवी, लालचंद कोठारी, नवरतनमल कोठारी, रतन कटारिया, अध्यक्ष मदनलाल सेहलोत, उपाध्यक्ष रणजीतमल गुंदेचा, प्रकाश बोहरा, सज्जनराज सिंघवी, सुरेश सिंघवी, मंत्री मनोहर लाल डागा, सह मंत्री मुकेश राठौड़, लादूराम गुगलिया, कोषाध्यक्ष मुकेश गांधी, प्रचार मंत्री किरण चणोदिया व वरुण पितलिया शामिल हैं।

कार्यकारिणी सदस्यों में तेजमल नागवत, ढगलचंद भलगट, मनसुखलाल गांधी, निर्मल तातेड़, महावीर गांधी, सुनील पितलिया, तरुण कर्णावट, विनोद बोहरा, राकेश कठौतिया, रतन गांधी, अशोक पोकरणा, अजय कोठारी, अरविंद चोरड़िया, विशाल पितलिया, महावीर पितलिया, महावीर दक, आनंद कारीगर, प्रकाश पितलिया, प्रशांत प्रजापत, जितेन्दर सिंघवी अनिल डागा शामिल हैं। मंच संचालन निर्मल तातेड़ एवं मनसुखलाल गांधी ने किया।

अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें तंबोला, क्रिकेट, कपल गेम, स्वीमिंग, इंडोर गेम्स व अन्य शामिल थे। सरिता राठौड़, चेतना कर्णावट एवं मंजू गांधी ने प्रतियोगिताओं में सहयोग प्रदान किया। प्रतियोगिता में उत्तम प्रदर्शन के आधार पर सभी को प्रोत्साहन पुरस्कार दिए गए। श्री वर्तमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, खैराताबाद के संघपति एवं श्री मरुधर केसरी जैन गुरु सेवा समिति के अध्यक्ष मीठालाल गांधी, श्री साधुमार्गी जैन संघ के अध्यक्ष विकास पितलिया, श्री कांठा प्रांतीय के महामंत्री सज्जनराज गांधी, मरुधर केसरी भवन, सारण के अध्यक्ष लादूराम गुगलिया, महामंत्री मनोहर डागा, अखिल भारतीय नानक प्रज्ञा संघ के महामंत्री अजय कोठारी, श्री अखिल भारतीय जैन कॉन्फ्रेंस युवा शाखा के कोषाध्यक्ष मुकेश गांधी का बहुमान किया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button