दोस्ती की आड़ में युवक को बुलाकर लूटपाट करने वाले गिरफ्तार
हैदराबाद, साइबराबाद की अत्तापुर पुलिस दोस्ती की आड़ में युवक को बुलाकर लूटपाट करने वाले तीन सदस्यीय गिरोह को गिरफ्तार कर लिया। राजेंद्र नगर संभाग के सहायक पुलिस आयुक्त टी.श्रीनिवास ने बताया कि फलकनुमा में रहने वाले मोहम्मद अजहर (28) की चारमीनार के पास कपड़ों की दुकान है।
इसी दौरान, अत्तापुर में रहने वाले मुख्य आरोपी मोहम्मद सोहेल (24) की एक एप पर अजहर से दोस्ती हुई। इसके बाद उसने सोमवार को अजहर को मिलने के लिए राजेंद्रनगर के पास बुलाया। इससे पहले ही सोहेल ने अपने दो सहयोगियों अत्तापुर के मोहम्मद मकदूम (25) व मोहम्मद अब्दुल वासिफ (25) को भी सूचित कर दिया।
षडयंत्र के तहत सोहेल ने एमएम पहाड़ी के पास से अजहर को अपनी दोपहिया पर बैठा लिया। वह उसे चिंतलमेट स्थित मूसी नदी के पास लेकर गया, इसी दौरान मौका मिलते ही तीनों ने अजहर के फोन से 10 हजार रुपये जबरन अपने बैंक खाते में ट्रांसफर किये और सेलफोन भी खींच लिया।
यह भी पढ़े: हैदराबाद में रिश्वतखोरी के मामले में तहसीलदार को 1 साल की जेल
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आज सुबह तीनों को गिरफ्तार करते हुए 10 हजार रुपये, 4 सेलफोन्स, दोपहिया को जब्त किया। आरोपियों के आगे की कार्रवाई के तहत कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



