सुल्तान बाजार स्थित भव्यता से मनाया गया श्री गोदा-रंगनाथजी की विवाह उत्सव

हैदराबाद, सुल्तान बाजार स्थित श्री लक्ष्मी नृसिंह मंदिर में जारी धनुर्मास महोत्सव के अंतर्गत श्री गोदा-रंगनाथजी का विवाह उत्सव भव्यता से मनाया गया। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उत्सव के अंतर्गत भगवान के पालकी शोभा यात्रा मंदिर से निकाली गयी, जो हशमतगंज से होती हुई पुन मंदिर पहुँची। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने गरबा-डांडिया व कीर्तन प्रस्तुत किया।

मंदिर में गणेश वंदना के साथ श्री गोदारंगनाथजी का विवाह उत्सव मनाया गया। महोत्सव के तहत सोमवार, 12 जनवरी को श्री गोदारंगनाथजी का पावणाधारी उत्सव, मंगलवार, 13 जनवरी को मूर्ति उत्सव एवं बुधवार, 14 जनवरी को चोली उत्सव मनाया जाएगा। इसके साथ धनुर्मास महोत्सव का समापन होगा। कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम राठी द्वारा किया गया।

अवसर पर महेश बैंक के पूर्व चेयरमैन रमेश कुमार बंग, वर्तमान वाइस चेयरमैन गोविंद नारायण राठी, निदेशक अमित लड्डा, कैलाश मंत्री, विनोद बंग, दीपक बंग, मुकुंदीलाल बाहेती, हरिनारायण राठी, पूर्व वाइस चेयरमैन लक्ष्मीनारायण राठी, सी.ए. रामदेव भूतड़ा, कन्हैयालाल राठी का स्वागत मंदिर ट्रस्ट की ओर से पूजारी रमेश चंद्र व्यास, राधेश्याम राठी, सुमित राठी, लक्ष्मीनारायण व्यास, गुलाबचंद देवड़ा, बद्रीप्रसाद सारड़ा, गोपीकिशन बंग, देवकिशन नावंदर, भरत कलंत्री, घनश्याम तोष्णीवाल, श्रीनिवास लोया, पवन भराड़िया, ओमप्रकाश गुप्ता, पुरुषोत्तम लाहोटी, हरि अट्टल, वेणु कलंत्री, केसरीमल देवड़ा द्वारा शॉल एवं पुष्पहार से किया गया।

यह भी पढ़ें… टीएपीटीबीए की 5वीं मूट ट्रिब्यूनल प्रतियोगिता फरवरी में

मंदिर के ट्रस्टी गोविंद नारायण राठी ने उपस्थित भक्त समूह के प्रति आभार प्रदर्शित करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। मंदिर के प्रमुख पुजारी रमेशचंद व्यास ने उत्सव में पधारे हुए सभी वाईस चेयर मैन एवं निर्देशकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान की शोभाग भक्तों से हैं और सभी आशीर्वाद प्रदान किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button