आईपीएस और आईएएस अधिकारी का विवाह अनुकरणीय बना

हैदराबाद, सूर्यापेट ज़िले के चौटुप्पल में एक पंजीकरण कार्यालय में आईपीएस और आईएएस अधिकारी की सादगी से हुए विवाह ने शनिवार को सबका ध्यान खींचा। दोनों अधिकारियों ने बड़ी शादी के बजाय सादे तरीके से शादी करने का फैसला किया और दूसरों के लिए एक मिसाल कायम की।

आईपीएस अधिकारी शेषाद्रिनी रेड्डी ने आईएएस अधिकारी श्रीकांत रेड्डी ने परिवार वालों की मौजूदगी में पंजीकरण कार्यालय में विवाह किया। इस मौके पर कुछ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

चौटुप्पल के लिंगारेड्डीगुडेम की रहने वाली शेषाद्रिनी रेड्डी अभी कुतबुल्लापुर में डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस के तौर पर काम कर रही हैं, जबकि कड़पा के श्रीकांत रेड्डी ट्रेनिंग ले रहे हैं।

यह भी पढ़े: शिकायतों का शीघ्र समाधान करें अधिकारी : हरिचंदना दासरी

Exit mobile version