अमीरपेट में हुआ श्री नानक प्राज्ञ संघ का मासिक सामायिक जाप व भक्तामर पाठ

हैदराबाद, श्री नानक प्राज्ञ संघ हैदराबाद-सिकंदराबाद का मासिक सामायिक जाप और भक्तामर पाठ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। बताया गया है कि श्री अखिल भारतीय नानक प्राज्ञ संघ हैदराबाद-सिकंदराबाद के तीनों संघों का मासिक सामायिक जाप भक्तामर पाठ मोहन मोटर्स अमीरपेट में उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। जाप में 80 धर्मप्रेमी बंधुओं ने भाग लिया। जाप के पश्चात सुशील श्रीश्रीमाल ने सभी को मांगलिक फरमाया।

श्री नानक प्राज्ञ महिला संघ हैदराबाद-सिकंदराबाद की चेयरमैन मंजू श्रीश्रीमाल ने राष्ट्रीय संयम सुमेरु वर्ष के अंतर्गत नवकार लेखन की कापी के बारे में विस्तार के बारे में जानकारी दी। संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र पिपाड़ा ने संघ की गतिविधियों के बारे में अवगत करवाते हुए राष्ट्रीय संयम तपस्या वर्ष जो कि महासती डॉ. श्री दर्शनलताजी म.सा. के दीक्षा के 50वें वर्ष में प्रवेश के पावन अवसर के उपलक्ष्य में प्रतिदिन संघ के एक श्रावक-श्राविकाओं द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर उपवास, आयम्बिल, एकासन आदि तपस्या कर इसे संपूर्ण वर्ष भर मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें… तेरापंथ महिला मंडल ने आचार्य तुलसी के 100वें दीक्षा दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि

इसके अंतर्गत वर्ष भर जीवदया, मानव सेवा, दान धर्म आदि राष्ट्रीय स्तर पर संघ के सभी सदस्यों द्वारा करने का लक्ष्य रखा गया है। आज के जाप के लाभार्थी परिवार ज्ञानचंद जितेन्द्र कुमार हेमंत कुमार मुकेश कुमार सेठी परिवार को संघ की तरफ से आभार जताया गया। आगामी जनवरी-2026 के संघ के जाप के लिए नरेश कुमार दक्ष कुमार निपुण कुमार पिपाड़ा की तरफ से सहमति जताई गई। जाप के पश्चात संघ की चिट के तीन ग्रुप का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के पश्चात सेठी परिवार की ओर से गौतम प्रसादी का आयोजन किया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button