माता दुर्गा का आवागमन दे रहा शुभ संकेत

इस वर्ष शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ 22 सितंबर, सोमवार से हो रहा है। सोमवार को मां दुर्गा गज पर सवार होकर आ रही हैं और पालकी में बैठकर प्रस्थान करेंगी।

आगमन

यदि नवरात्रि का प्रारंभ सोमवार से होता है, तो मान्यता है कि मां दुर्गा की सवारी गज पर होती है। मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर कैलाश पर्वत से धरती पर आती हैं। मां दुर्गा के आगमन की सवारी हाथी को शुभ संकेत माना जाता है। इसका तात्पर्य है कि शारदीय नवरात्रि लोगों के लिए सुख, समृद्धि, धन और धान्य प्रदान करने वाली है। इस समय अच्छी वर्षा होने की संभावना है।

Ad

प्रस्थान

इस बार शारदीय नवरात्रि का समापन 2 अक्तूबर, गुरुवार को हो रहा है। मान्यता है कि मां दुर्गा का प्रस्थान गुरुवार को होता है तो उनका वाहन पालकी होती है, जो शुभ फलदायी मानी गई है। मां दुर्गा प्रस्थान करते समय भी लोगों को सुख और समृद्धि प्रदान करेंगी।

Exit mobile version