श्रृंग ऋषि भवन में श्री केसरिया कंवरजी का जागरण संपन्न

हैदराबाद, फीलखाना स्थित श्रृंग ऋषि भवन में गत शनिवार, 16 अगस्त को श्री केसरिया कंवरजी के जागरण का आयोजन किया गया। आज यहाँ बिरजू प्रसाद पांडिया द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जागरण के लिए पंडाल को फूलों और लाइटिंग से सजाया गया। केसरिया कंवरजी के श्रृंगार एवं ज्योत प्रज्वलन के साथ जागरण का शुरुआत हुआ। अवसर पर मानाराम लाम्बिया एवं नेतराम तिवारी ने राजस्थानी अंदाज में भजनों की प्रस्तुति दी।

अवसर पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अंतर्गत भगवान को झूला झुलाने का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। अवसर पर सम्मानीय अतिथि के रूप में उपस्थित कालूराम काग, कुमावत समाज, बेगम बाजार के अध्यक्ष रूपाराम भोबरिया, गुलाबनाथ, सी.आर. कुमावत, प्रकाश कुमावत, भुराराम, बाबूलाल, भरत काग, परबत सोलंकी एवं श्रवण काजूवाला का सम्मान किया गया।

यह भी पढ़ें… सोनाणा खेतलाजी एवं माताजी के 10वें अखंड जागरण के चढ़ावे 31 अगस्त को

कार्यक्रम में नेमीचंज पांडिया, कन्हैयालाल पांडिया, रामलाल (पुसाराम) काग, माणकचंद कुमावत, घनश्याम पांडिया, बिरजू प्रसाद पांडिया, रमेश कुमावत, धर्मनाथ, हडमान काग, राजू दास, तुलसाराम एवं सदस्यों ने भाग लिया। रामलाल काग के धन्यवाद ज्ञापन एवं महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button