अपार है भक्ति की शक्ति : भक्तिदर्शनजी

हैदराबाद, प्रभु की भक्ति श्रद्धा व भक्ति भाव से करें, क्योंकि भक्ति की शक्ति अपार है। हृदय की पवित्रता से की गयी भगवान की अखण्ड पूजा ही सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है। उक्त उद्गार गोशमहल स्थित शंखेश्वर भवन में श्री शंखेश्वर पारसनाथ जैन संघ गोशामहल के तत्वावधान में आयोजित प्रवचन सभा में भक्तिदर्शनविजयजी म.सा. ने व्यक्त किये।

पूज्यश्री ने कहा कि वीतराग प्रभु के प्रति असीम श्रद्धा भक्ति रखते हुए भक्त जो भी पूजा, भक्ति, गुण कीर्तन, नाम स्मरण पाठ करता है, वह मनुष्य जन्म का पहला फल है। हमें भी परमात्मा को प्राप्त करने की प्यास जगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस दिन आपमें परमात्मा को प्राप्त करने की वास्तविक प्यास जग जाएगी, उस दिन प्रभु हमसे दूर नहीं होंगे। उस समय साधक अपना सब कुछ देकर भी उस अमृत तुल्य परमात्मा को प्राप्त करने में तन-मन से लग जाएगा। ज़रूरत है बस प्रभु को सच्चे के अर्थों में प्राप्त करने की चाह और या प्यास लगने की। भक्ति भारतीय संस्कृति की आदर्श विशेषता है।

यह भी पढ़ें… ज्ञान-ध्यान में समय बिताते हैं बुद्धिमान : जयश्रीजी

भक्ति मार्ग और जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति

पूज्यश्री ने कहा परमात्मा की भक्ति करने से हमारा मन प्रसन्न हो जाता है। भक्ति का मार्ग सभी धर्म दर्शनों में सर्वश्रेष्ठ बतलाया गया है। निष्कपट भाव से प्रभु के प्रति समर्पित होना ही अखण्ड पूजा भक्ति है। भगवान के नाम में बड़ी शक्ति है। दुनिया के नाम झूठे हो सकते हैं, लेकिन प्रभु का नाम सच्चा है। पूज्यश्री ने कहा कि भगवान की भक्ति, उपासना, पूजा, अर्चना आदि करने से सुख शांति समृद्धि की प्राप्ति होती है। इतिहास में मीरा, तुलसी, रैदास, चंदन बाला, सेठ सुदर्शन, भक्त प्रह्लाद की भक्ति की महिमा आज भी जग में प्रसिद्ध है। हृदय की पवित्रता ही भगवान की अखंड पूजा है। पूजा के साथ जीवन में पूज्य बनने का पुरुषार्थ कर जीवन को धन्य बनाए।

संघ के प्रचार संयोजक जसराज देवड़ा धोका ने बताया कि आज प्रवचन में प्रभावना गौतम श्रीश्रीमाल पादरू वालों की ओ से हुई। आज लोगस्य तप के बियासने का लाभ सोहनलाल मुल्तानमल क्षत्रिय बोहरा जालोर वालों ने लिया। शुक्रवार, 15 अगसत को पारस राजेंद्र युवा मंडल द्वारा देश भक्ति का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा। तत्पश्चात श्री संघ की ओर से अल्पाहार की व्यवस्था रहेगी। संघ अध्यक्ष चंपालाल भंडारी ने सभी से प्रवचन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button