श्री आई माताजी मंदिर बड़ेर का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव आरंभ
हैदराबाद, सीरवी समाज एल.बी. नगर वेल्फेयर असोसिएशन द्वारा बंड्लागुड़ा में आयोजित श्री आई माताजी मंदिर बड़ेर के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के पहले दिन विभिन्न कार्यक्रम संपन्न हुए। यहाँ अध्यक्ष वेनाराम चोयल एवं सचिव प्रकाश सेपटा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ प्राण-प्रतिष्ठा का शुभारंभ हुआ।
प्रात बेला में श्री आई माताजी नारलाई धाम से लाई गई अखंड ज्योत की पूजा-अर्चना पंडित ललित महाराज ओझा, पं. उमेश शास्त्री के मंत्रोच्चारण, महिलाओं मंगलगान और भक्तों के जयकारों के बीच की गई। बधावा कार्यक्रम के आयोजन के बाद सुबह 9.15 बजे जाजम स्थापना की गई। अवसर पर हवन यज्ञ के मुख्य चढ़ावे की बोलियों का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
समाजबंधुओं ने प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में सपरिवार लिया भाग
जाजम स्थापना का लाभखंगारराम एवं प्रकाश सेपटा परिवार ने लिया। हवन यज्ञ का लाभ हरीश, दीपाराम, लक्ष्मणराम काग परिवार को प्राप्त हुआ। असोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा लाभार्थियों का सम्मान किया गया। बड़ी संख्या में सपरिवार समाजबंधुओं एवं भक्तों के लिए कार्यक्रम स्थल पर भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया। रात 9.15 बजे आयोजित जागरण में भंवरलाल सीरवी एंड पार्टी द्वारा भक्ति गीत प्रस्तुत किये गये।
प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रथम दिन संपन्न कार्यक्रम में अध्यक्ष वेनाराम चोयल, सचिव प्रकाश सेपटा, कोषाध्यक्ष लक्ष्मणराम परिहार, उपाध्यक्ष धन्नाराम देवड़ा, चुन्नीलाल पंवार, छोगाराम गेहलोत, सहसचिव मोहनलाल चोयल, सहकोषाध्यक्ष स्वरूपराम पंवार, सलाहकार जगदीश प्रसाद काग, देवाराम आगलेचा, खंगारराम सेपटा, मनोनीत सदस्य जुगराज सोलंकी, ताराराम पंवार, चेनाराम काग, चंपालाल आगलेचा, चिमनाराम चोयल, वेनाराम पंवार, ताराराम चोयल, तिलोकराम पंवार, दयाराम परिहार, खेल मंत्री मांगीलाल चोयल, राजाराम मुलेवा, मीडिया प्रभारी खंगाराम मुलेवा, क्षेत्रीय सदस्य कानाराम चोयल, सोहनलाल चोयल, रामलाल परिहार, मानाराम देवड़ा, केनाराम काग, लिकमाराम लचेटा, रामलाल काग, अमराराम मुलेवा, भंवरलाल मुलेवा, लकाराम भायल, शंकरलाल गेहलोत, रमेश वरपा, दुर्गाराम सिंदड़ा, राजाराम चोयल, दोलाराम काग, अधा सीरवी महासभा के सदस्य भगाराम चोयल, हीरालाल लचेटा एवं अन्य समाजबंधुओं ने सपरिवार भाग लिया।
मंच का संचालन प्रकाश सेपटा एवं मोहनलाल चोयल द्वारा किया गया। अवसर पर बताया गया कि प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को सुबह 10.15 बजे से गायक कलाकार गजेन्द्र राव एवं भंवर सीरवी द्वारा भजन प्रस्तुत किया जाएगा। अक्सर पर अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं बोलियों का आयोजन होगा।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



