तेरापंथ भवन में तीन मासखमण के प्रत्याख्यान संपन्न

हैदराबाद, साध्वी डॉ. गवेषणाश्रीजी के सान्निध्य में तेरापंथ भवन, सिकंदराबाद में आज तीन मासखमन (एक माह उपवास की तपस्या) के प्रत्याख्यान हुए। इसमें तपस्वी बीदासर के भाई जीतमल बांठिया, उनकी पत्नी मंजू बांठिया ने सजोड़ें मासखमण तथा सरदारशहर के राजेश सेठिया ने 33 दिन का प्रत्याख्यान किया। इसके अलावा एकता बैंगानी ने ग्यारह की तपस्या का प्रत्याख्यान किया।

आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, डॉ. गवेषणाश्रीजी ने कहा कि निर्जरा के 12 प्रकार है, उसमें एक है अनशन अर्थात् तपस्या आदि करना। तपस्या निर्जरा का बहुत बड़ा साधन है। तपस्या रूपी झाडू से हम पूर्व कर्म दलों का घूनन कर सकते हैं। अन्तराय कर्म के क्षयोपशम के बिना तपस्या संभव नहीं। तप से जीवन उज्ज्वल एवं पवित्र बनता है। तप से कर्म प्रकापित होते हैं। साध्वीश्री ने कहा कि तपस्या इहलोक और परलोक के लिए नहीं, प्रशंसा, सम्मान के लिए नहीं की जाती।

निर्जरा हेतु तपस्या और मासखमण तप अभिनंदन सम्पन्न

निर्जरा के लिए तपस्या करनी चाहिए। तपस्या न प्रदर्शन है, न प्रलोभन है, न अनुसरण है। एक दिन, दो दिन आदि नहीं खाना सबके लिए सामान्य बात नहीं है। जहाँ एक दिन में भी आदमी चार-पाँच बार खाता है, ऐसी स्थिति में सजोड़े मासखमण करना और नहीं खाना एक साधना है।

सुशील संचेती ने गुरुदेव का तथा नमिता सिंघी ने प्रमुखाश्री का, तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष राहुल गोलेच्छा, लक्ष्मीपत डूंगरवाल ने साध्वी रमावती, कुलविभाजी का, टीपीफ अध्यक्ष वीरेंद्र घोषाल ने साध्वी हेमश्रीजी का संदेश वाचन किया। अभिनंदन पत्र का वाचन हेमंत, लक्ष्मीपत ने किया। महिला मंडल ने मासखमण तप अभिनंदन के उपलक्ष्य में गीतिका का संगान किया। कौशल्या जोन मारडपल्ली की सदस्यों द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया।

साध्वी मयंकप्रभाजी ने कहा कि जैन साधना पद्धति में आश्रव को कर्म बन्ध और संसार का तथा संवर को मोक्ष का हेतु मना गया है। किन्तु संवर के साथ निर्जरा का होना आवश्यक है। निर्जरा का एक उत्तम साधन है तप। साध्वी दक्षप्रभाजी ने संगान से तपस्वी की अनुमोदना की। कार्यक्रम का संचालन साध्वी मेरुप्रभाजी ने किया। आभार ज्ञापन सिकंदराबाद सभा मंत्री हेमंत संचेती ने दिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button